India vs Pakistan, IND vs PAK T20 World Cup 2022 Live Score, Live Streaming, T20 World Cup 2022 Live Telecast Channel In India: क्रिकेट फैंस को आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में भारत और पाकिस्तान की टक्कर का बेसब्री से इंतजार है। दोनों टीम के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला आज खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है।
रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम और बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट में अपना मैच खेलने उतरी है। भारत इस मुकाबले को जीतकर टी20 विश्व कप 2021 में मिली हार का हिसाब चुकता करने की फिराक में है। दोनों देशों के हजारों क्रिकेट प्रेमी इस मैच को देखने के लिए मेलबर्न में डेरा डाल चुके हैं। मैच के सारे टिकट बिक चुके हैं और स्टेडियम खचाखच भरा है। चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच का लाइव प्रसारण व स्ट्रीमिंग कब, कहां और कैसे देख सकते हैं?
भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच कब खेला जाएगा? (When is the India vs Pakistan T20 World Cup 2022 match?)
भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच 23 अक्टूबर (रविवार) को खेला जाएगा।
भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच कहां खेला जाएगा? (Where is the India vs Pakistan T20 world Cup 2022 match?)
भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेला जाएगा।
भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा? (IND vs PAK T20 World Cup 2022 match IST)
भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने के आधे घंटे पहले होगा।
भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच भारत में टीवी पर कहां देख सकते हैं? (IND vs PAK T20 World Cup 2022 match live on TV)
भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ पर देख सकते हैं।
भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच को भारत में इंटरनेट पर कहां देख सकते हैं? (IND vs PAK T20 World Cup 2022 match live streaming)
भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत पर आप मैच से संबंधित कवरेज पढ़ सकते हैं।
