IND vs NZ T20 World Cup 2022 Warm-up Match Live Score, Live Streaming, Live Telecast In India: : टीम इंडिया बुधवार को ब्रिस्बेन में अपना दूसरा अभ्यास मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने अपने पहले अभ्यास मैच में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से मात दी। भारतीय टीम की कोशिश न्यूजीलैंड के खिलाफ भी जीत की लय को कायम रखने की होगी। रोहित शर्मा की कोशिश रहेगी कि अपनी प्लेइंग 11 इस मुकाबले में तैयार कर लें। केन विलियमसन के नेतृत्व वाली न्यूजीलैंड की कोशिश अच्छी लय में लौटने की होगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में कीवी टीम केवल 98 रन पर ढेर हो गई थी। भारत के खिलाफ कीवी टीम अपनी लय में लौटने के लिए जोर लगाएगी। चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच का लाइव प्रसारण व स्ट्रीमिंग कब, कहां और कैसे देखें।
भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप अभ्यास मैच कब खेला जाएगा? (When is the India-New Zealand T20 World Cup warm-up match?)
भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप अभ्यास मैच बुधवार यानी 19 अक्टूबर को खेला जाएगा।
भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप अभ्यास मैच कहां खेला जाएगा? (Where is the India-New Zealand T20 world Cup warm-up match?)
भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप अभ्यास मैच ब्रिस्बेन में गाबा मैदान पर खेला जाएगा।
भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप अभ्यास मैच भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा? (IND vs NZ T20 World Cup Warm up match IST)
भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप अभ्यास मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने के आधे घंटे पहले होगा।
भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप अभ्यास मैच भारत में टीवी पर कहां देख सकते हैं? (IND vs NZ T20 World Cup Warm-up match live on TV)
भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप अभ्यास मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आप देख सकते हैं।
भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप अभ्यास मैच को भारत में इंटरनेट पर कहां देख सकते हैं? (IND vs NZ T20 World Cup warm up match live streaming)
भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप अभ्यास मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत पर आप मैच से संबंधित अहम कवरेज पढ़ सकते हैं।
