क्रिकेट

IND vs NZ Pitch and Weather Report, T20 WC Warm-up Match: भारत-न्‍यूजीलैंड मैच में कैसी होगी पिच और मौसम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 06:56 PM IST

IND vs NZ The Gabba Brisbane pitch report, India vs New Zealand T20 World Cup warm-up match Weather Forecast: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच ब्रिस्बेन क्रिकेट मैदान पर टी20 विश्व कप 2022 का अभ्यास मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें अपनी मजबूत प्‍लेइंग 11 बनाने के इरादे से मैदान संभालेगी। जानिए, मुकाबले के दौरान कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल?

Image

गाबा (फाइल फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप का अभ्‍यास मैच
  • भारत और न्‍यूजीलैंड अपनी मजबूत प्‍लेइंग 11 खोजने उतरेंगी
  • जानिए भारत-न्‍यूजीलैंड मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

गाबा: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच बुधवार को टी20 वर्ल्‍ड कप 2022 का अभ्‍यास मैच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है क्‍योंकि दोनों टीमों के पास अपनी बेस्‍ट प्‍लेइंग 11 खोजने का यह आखिरी मौका है। ब्रिस्‍बेन के गाबा मैदान पर भारत-न्‍यूजीलैंड की भिड़ंत होगी और भारतीय समयानुसार इस मैच का लाइव एक्‍शन दोपहर 1:30 बजे होगा।

बहरहाल, भारतीय टीम इस समय विश्‍वास से भरी हुई है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि उसने अपने पहले अभ्‍यास मैच में गत चैंपियन ऑस्‍ट्रेलिया को 6 रन से मात दी। भारतीय टीम के कई खिलाड़ी अच्‍छे फॉर्म में नजर आए। अब न्‍यूजीलैंड के खिलाफ भी भारतीय टीम विजयी लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान संभालेगी और उम्‍मीद करेगी कि जो खिलाड़ी ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके, वो न्‍यूजीलैंड के खिलाफ लय में आ जाएंगे।

वहीं न्‍यूजीलैंड का हाल बुरा है। केन विलियमसन के नेतृत्‍व वाली न्‍यूजीलैंड को अपने पहले अभ्‍यास मैच में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 9 विकेट की करारी शिकस्‍त झेलनी पड़ी। न्‍यूजीलैंड की बल्‍लेबाजी उसकी चिंता का सबसे बड़ा कारण बनी क्‍योंकि प्रोटियाज गेंदबाजों के सामने वो केवल 98 रन पर ऑलआउट हो गई थी। अब भारत के खिलाफ विलियमसन ब्रिगेड अपनी लय में लौटना चाहेगी। चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले में पिच से किसे मदद मिल सकेगी और मौसम क्‍या बता रहा है।

कैसी होगी मुकाबले की पिच?

भारत-ऑस्‍ट्रेलिया मैच से साफ हो गया है कि यह पिच बल्‍लेबाजों के लिए मददगार रहने वाली है। यहां औसतन स्‍कोर 160 रन है। भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच मुकाबला शाम के समय होना है तो टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। ऐसा इसलिए क्‍योंकि शाम के समय में ओस गिरेगी तो गेंद पर ग्रिप करना मुश्किल होगा। तब बल्‍लेबाज आसानी से रन बना पाते हैं। दोनों टीमों के पास कई धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं तो हाई स्‍कोरिंग मैच देखे जाने की पूरी उम्‍मीद है।

कैसा होगा ब्रिस्बेन का मौसम?

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच मैच में मौसम अच्‍छे संकेत नहीं दे रहा है। मौसम विभाग से जानकारी मिल रही है कि यहां बुधवार को बारिश होने की संभावना है। यहां बारिश होने की 22 प्रतिशत संभावना है, जिससे मैच शुरू होने में कुछ देरी हो सकती है। मैच के दौरान तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। यह न्‍यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं, उमस 80 प्रतिशत तक रहने की संभावना है। हवा के 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।
अभिषेक निगम
अभिषेक निगमauthor

अभिषेक निगम टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में खेल सेक्शन से जुड़े हैं। अभिषेक को मैच का विश्लेषण करना बेहद पसंद हैं। इसके अलावा इन्हें खेल की बारीकियों पर ध्यान देने या फिर उन्हें सीखने में बड़ा आनंद आता है। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article