क्रिकेट

India vs Nepal cricket Live Streaming: पहली बार होगी टी20 में भारत और नेपाल की भिड़ंत, जानिए कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Oct 2, 2023, 12:56 PM IST

IND vs NEP Asian Games Mens cricket Match Live Streaming: एशियन गेम्स में कल यानी 3 अक्टूबर को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का सामना नेपाल से होगा। टीम इंडिया का यह पहला मुकाबला है। इस मुकाबले को आप कहां और कब देख सकते हैं, यहां जानिए...

Image

रुतुराज गायकवाड़ और रोहित पौडेल। (फोटो- BCCI/ICC Twitter)

Photo : Twitter

India vs Nepal cricket Live Streaming: एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा जारी है। टूर्नामेंट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार कर गोल्ड पर कब्जा जमाया। अब पुरुष टीम बारी है। टूर्नामेंट में कल याली 3 अक्टूबर को भारत और नेपाल का मुकाबला खेला जाएगा। रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम इंडिया उतरेगी।टी20 में पहली बार भारत और नेपाल की टीम पहली बार आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला काफी रोमांचक भरा रहने वाला है, क्योंकि भारतीय टीम आईपीएल के स्टार बल्लेबाजों से सजी हुई है। वहीं, नेपाल टीम की बात करें तो वे भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले का सीधा प्रसारण कब और कहां देख सकते हैं।

भारत और नेपाल के बीच पहला मुकाबला कब खेला जाएगा? (India vs Nepal Asian Games Mens Cricket Match Date)

भारत और नेपाल के बीच पहला मुकाबला 3 अक्टूबर 2023 (मंगलवार) को खेला जाएगा।

भारत और नेपाल के बीच पहला मुकाबला कहां खेला जाएगा? (India vs Nepal Asian Games Mens Cricket Match Venue)

भारत और नेपाल के बीच पहला मुकाबला झेजियांग प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा भारत और नेपाल के बीच पहला मुकाबला? (India vs Nepal Asian Games Mens Cricket Match Timing)

भारत और नेपाल के बीच पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी सुबह 6:00 बजे होगा।

भारत और नेपाल के बीच पहले मुकाबले को टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (India vs Nepal Asian Games Mens Cricket Match Live Telecast On TV)

भारत और नेपाल के बीच पहले मुकाबले को आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत और नेपाल के बीच पहले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (India vs Nepal Asian Games Mens Cricket Match Online Live Streaming)

भारत और नेपाल के बीच पहले मुकाबले को आप सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article