क्रिकेट

IND vs ENG 2nd Test:आतिशी शतक को दोहरे में तब्दील करने के सवाल पर क्या बोले यशस्वी जायसवाल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 2, 2024, 05:27 PM IST

Yashasvi Jaiswal Century: विशाखापट्टनम टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के खिलाफ आतिशी शतक जड़ने के बाद दोहरे शतक के सवाल पर जानिए क्या बोले यशस्वी जायसवाल?

Image

यशस्वी जायसवाल

Photo : AP

विशाखापट्टनम: भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम टेस्ट की पहली पारी में बल्ले से धमाल मचा दिया। पारी की शुरुआत करने उतरे यशस्वी जायसवाल दिन का खेल समाप्त होने तक पिच पर डटे रहे और 257 गेंद में 179 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। यशस्वी ने इस पारी के दौरान 164 डॉट गेंदें खेलीं साथ ही 17 चौके और 5 छक्के जड़े।

यशस्वी का यह घरेलू सरजमीं पर दूसरा टेस्ट है। हैदराबाद टेस्ट की पहली पारी में 82 रन बनाकर यशस्वी आउट हो गए थे और शतक से चूक गए थे। उस कमी को यशस्वी ने विशाखापट्टनम में पूरा कर दिया। शानदार अंदाज में छक्के के साथ अपने 150 गेंद में करियर का दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया। अब वो दोहरे शतक की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। यशस्वी ने अपने डेब्यू टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 171 रन की पारी खेली थी।

सेशन दर सेशन खेलने का था प्लान

विशाखापट्टनम टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद यशस्वी ने अपनी पारी के बारे में कहा, मेरे दिमाग में शुरुआत से था कि मैं सेशन दर सेशन खेलूंगा। मैं इस बात का ध्यान दे रहा था कि अगर वो अच्छी गेंदबाजी करें तो उसका बेहतर तरीके से सामना करूं।'

बार बार बदल रहा है पिच का मिजाज

पिच के मिजाज के बारे में यशस्वी ने कहा, पिच का मिजाज बार बार बदल रहा था। पिच में शुरुआत में पिच में टर्न और उछाल था, गेंद सीम भी कर रही थी। दोपहर में पिच सेटल्ड थी। लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी हुई स्पिन और बाउंस दोनों वापस आ गया। लेकिन मेरे दिमाग में केवल एक बात थी कि गेंद अच्छी है तो मुझे जो रन मिलें वो हासिल करने हैं। अगर गेंद मुझे सही जगह मिली तो मैं उसमें चौके-जड़ सकता हूं और सिंगल डबल ले सकता हूं। मुझे जो भी कमजोर गेंदें मिलेंगी उसमें मैं बड़े शॉट खेलूंगा और सबसे अहम आखिर तक खेलूंगा और शतक को दोहरे शतक में तब्दील करने की कोशिश करूंगा। कल में और लंबी पारी खेलने की कोशिश करूंगा।

दोहरा शतक जड़ने की होगी कोशिश

मुझे इस पारी को दोहरे शतक में तब्दील करने में खुशी होगी। कोशिश करूंगा कि टीम के लिए आखिरी तक पिच पर टिका रहूं। राहुल सर और रोहित भाई मुझे बार बार संदेश भेजते रहे कि मैं इसे बड़ी पारी में तब्दील करूं और आखिर तक टिका रहूं और जितनी ज्यादा गेंदें खेल सकूं खेलूं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article