पर्थ के नए क्रिकेट ग्राउंड ने अब तक चार टेस्ट मैचों की मेजबानी की है और घरेलू टीम ने चारों में जीत हासिल की है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए इस किले को भेदना आसान नहीं होने वाला है। पर्थ में तेज गेंदबाजों को बढ़त हासिल होती है और यहां की पिच पर उछाल के साथ-साथ स्विंग भी मिलती है। ये पांच मैचों की टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का हिस्सा है।
एडिलेट में होगा डे-नाइट टेस्ट
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट डे नाइट होगा जो 6 दिसंबर से एडिलेड में शुरू होगा। पिछली बार जब भारत ने एडिलेड में रोशनी के नीचे गुलाबी गेंद का टेस्ट खेला था, तो वे सिर्फ 36 रन पर आउट हो गए थे और अंततः गेम हार गए थे। हालांकि इस बार, उनके पास गुलाबी गेंद से टेस्ट की तैयारी के लिए नौ दिन का समय होगा। ब्रिस्बेन स्थित गाबा, जिसे व्यापक रूप से ऑस्ट्रेलिया के किले के रूप में जाना जाता है वह तीसरे टेस्ट की मेजबानी करने वाला है। इस किले को पिछली बार मेहमान भारतीय टीम ने तोड़ दिया था। चौथा और पांचवां टेस्ट मेलबर्न और सिडनी में खेला जाने वाला है।भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल (India- Australia test series full schedule)
पहला टेस्ट: 22-26 नवंबर, पर्थ
दूसरा टेस्ट: 6-10 दिसंबर, एडिलेड (डे- नाइट)
तीसरा टेस्ट: 14-18 दिसंबर, ब्रिस्बेन
चौथा टेस्ट: 26-30 दिसंबर, मेलबर्न
5वां टेस्ट: 3-7 जनवरी, सिडनी
