क्रिकेट

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच कब शुरू होगा वनडे क्रिकेट का धमाल, जानिए टीमें- कार्यक्रम और जरूरी बातें

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 12, 2023, 11:15 AM IST

India Australia ODI Series Full Schedule, Venue and Teams: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज 17 मार्च को होने जा रहा। जानिए इस सीरीज से जुड़ी सभी जरूरी बातें, टीमें और शेड्यूल।

Image

भारत बनामऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैच की टेस्ट सीरीज अपने अंतिम दौर में पहुंच गई है। ऐसे में वनडे विश्व कप के साल में दोनों टीमों के प्रशंसकों को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। ऐसा इसलिए है क्योंकि विश्व कप का आयोजन भारत की मेजबानी में ही 6 महीने बाद होना है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ भारतीय टीम भी पुख्ता तरीके से अपनी तैयारी शुरू करेगी।

ऐसा है सीरीज का कार्यक्रम (IND vs AUS ODI Series 2023 Schedule)

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज 17 मार्च, 2023 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है सीरीज के बाकी दो मुकाबले 19 और 22 मार्च को क्रमश: विशाखापट्टनम और चेन्नई में खेले जाएंगे। वनडे सीरीज के लिए दोनों देशों की टीमों का भी ऐलान हो चुका है। ऐसे में आईए जानते हैं इस द्विपक्षीय सीराज से जुड़ी जरूरी बातें।

पहले मुकाबले में पांड्या संभालेंगे कमान

पहले वनडे में भारतीय टीम की कमान हार्दिक पांड्या(Hardik Pandya) के हाथों में होगी। इस मैच के लिए रोहित शर्मा व्यक्तिगत कारणों से उपलब्ध नहीं होंगे। भारतीय टीम सीरीज के लिए जयदेव उनादकट की वापसी हुई है। टेस्ट टीम में वापसी के बाद उन्हें वनडे में भी मौका मिला है।

कहां होगा सीधा प्रसारण?( Where to watch IND vs AUS Live on TV)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर होगा। सभी मैच डे-नाइट हैं और तीनों मुकाबले दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे। टॉस मैच से आधा घंटा पहले होगा।

कहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग?( Where to watch IND vs AUS ODI live Streaming)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी+हॉटस्टार एप्प पर देख सकते हैं।

वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमें:

भारतीय क्रिकेट टीम(India Cricket team):

रोहित शर्मा(कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल,ईशान किशन(विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या(उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम(Australia Cricket team):

पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मारनस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस।
नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article