IND vs AUS T20I Head To Head: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे 5 मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला मुकाबला जीतकर टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं। पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 209 रन बनाकर जीत दर्ज की थी। रिंकू सिंह ने 14 गेंद में 22 रन की पारी मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मैच में टीम इंडिया को जीत दिलाई।
रनों की हुई थी बारिश
विशाखापट्टनम में खेले गए पहले मुकाबले में खूब रनों की बारिश हुई थी। इस मैच में कुल 417 रन बने जिसमें 3 अर्धशतक और 1 शतक बने। टीम इंडिया की ओर से 2 अर्धशतक जबकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से एक शतक और 1 अर्धशतक लगे। दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया बुलंद हौसलों के साथ उतरेगी और ऑस्ट्रेलिया को चुनौती पेश करने के लिए कुछ अलग करना पड़ेगा।हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी?
क्रिकेट के इस फॉर्मेट में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। अब तक दोनों टीम क्रिकेट के इस फॉर्मेट में 27 बार भिड़ी है, जिसमें से 16 बार जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है और 10 बार बाजी ऑस्ट्रेलिया के हाथ लगी है। एक मुकाबला बिना किसी परिणाम के रहा है। पिछले 5 मुकाबलों में भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है और उसने 3 मुकाबला अपने नाम किए हैं।
