Mohammed Siraj, IND vs AUS 1st ODI: मुंंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे अंतराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया इस मैच में हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मैदान पर उतरी है। हार्दिक पांड्या पहली बार वनडे में टीम की कप्तानी कर रहे हैं। रोहित शर्मा इस मैच का हिस्सा नहीं है लेकिन वो दूसरे वनडे मैच में वापसी कर लेंगे। वानखेडे़ स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और ऑस्ट्रेलिया को 3 झटके देकर भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज एक खास कड़ी में अपनी बढ़त को और मजबूत बना लिया है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस पहले वनडे मुकाबले में जब ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो दूसरे ही ओवर में 5 रन के स्कोर पर उनको पहला झटका लग गया। पहला विकेट ट्रेविस हेड (5) का गिरा, जिनको मोहम्मद सिराज ने बोल्ड किया। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने दो और विकेट लिए। अपने तीन विकेटों के साथ ही वनडे अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में नंबर.1 स्थान हासिल कर चुके सिराज ने वो कमाल भी कर दिया जिसने उनको हाल के समय का सर्वश्रेष्ठ वनडे गेंदबाज साबित करने की कड़ी में एक और मुहर लगा दी।
खास बढ़त को किया और मजबूत
मोहम्मद सिराज 2022 से लेकर अब तक वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और अब उन्होंने मुंबई वनडे में तीन विकेट लेकर अपनी बढ़त और बढ़ा ली है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा और वेस्टइंडीज के अकील हुसैन पर अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है।2022 से अब तक सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (वनडे क्रिकेट)
1. मोहम्मद सिराज - 21 पारियों में 41 विकेट2. एडम जम्पा - 12 पारियों में 30 विकेट
3. अकील हुसैन - 20 पारियों में 30 विकेट
