क्रिकेट

केविन पीटरसन ने कहा, भारत कर रहा है दुनिया भर में क्रिकेट का संचालन

केविन पीटरसन ने आईपीएल टीम मालिकों द्वारा इंग्लैंड क्रिकेट में किए गए निवेश को लेकर कहा है कि भारत दुनिया भर में क्रिकेट का संचालन। इसके खिलाफ बहस कर रहा है तो वह स्पष्ट रूप से भ्रमित है।

Image

केविन पीटरसन (साभार ICC)

मुंबई: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम मालिकों द्वारा इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में किए गए निवेश का स्वागत करते हुए इसे ‘इंग्लैंड और विश्व क्रिकेट के लिए अद्भुत’ करार दिया। ‘द हंड्रेड’ प्रतियोगिता में मुंबई इंडियंस द्वारा ओवल इनविंसिबल्स में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने मैनचेस्टर ओरिजिनल्स फ्रैंचाइजी में इतनी ही हिस्सेदारी खरीदी। लखनऊ सुपरजायंट्स इस फ्रेंचाइजी का संचालन लंकाशर के साथ करेगा।

भारत कर रहा है दुनियाभर में क्रिकेट का संचालन

पीटरसन ने कहा,'भारत एक तरह से दुनिया भर में क्रिकेट का संचालन कर रहा है। आप अगर ऐसा नहीं सोचते हैं तो आप बेवकूफ हैं। भारत क्रिकेट की दुनिया चलाता है और कोई भी इसके खिलाफ बहस कर रहा है तो वह स्पष्ट रूप से भ्रमित है।'

ईसीबी ने कभी नहीं सोचा होगा हासिल होगी इतनी रकम

उन्होंने कहा,'अगर आपको देखना है कि भारत वैश्विक क्रिकेट के लिए क्या कर रहा है तो पिछले कुछ सप्ताह में इंग्लैंड के क्रिकेट में जितनी रकम डाली गयी है वह विश्व क्रिकेट के लिए आश्चर्यजनक है। मुझे नहीं लगता कि ईसीबी ने कभी अपनी कल्पना में भी सोचा होगा कि वे सिर्फ एक टीम से इस तरह की संख्या (रकम) हासिल करने में सक्षम होंगे।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article