क्रिकेट

India Masters VS West Indies Masters Highlights: वेस्टइंडीज को हराकर सचिन की इंडिया मास्टर्स बनी इंटरनेशनल मास्टर्स टी20 लीग की चैंपियन

India Masters VS West Indies Masters Highlights: इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के फाइनल मुकाबले में इंडिया मास्टर्स ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को 6 विकेट से हरा दिया। जीत के लिए जरूरी 149 रन इंडिया मास्टर्स ने 4 विकेट खोकर 17 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। मैच के हीरो रहे अंबाती रायडू जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली।

Image

इंडिया मास्टर्स और वेस्टइंडीज मास्टर्स (साभार-X)

India Masters VS West Indies Masters Highlights: इंडिया मास्टर्स ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को 6 विकेट से हराकर पहला इंटरनेशनल मास्टर्स टी20 लीग जीत लिया। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में उसने अंबाती रायडू की 74 रन की मैच जिताऊ पारी के दम पर 17 गेंद शेष रहते 4 विकेट के नुकसान पर 149 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। रायडू के अलावा कप्तान सचिन तेंदुलकर ने 25 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 47 गेंद में 67 रन की साझेदारी की और इंडिया मास्टर्स की जीत की नींव रख दी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज मास्टर्स ने लेंडल सिमंस के 57(41 गेंद) रन की पारी के दम पर भारत के सामने 149 रन का लक्ष्य रखा। सिमंस के अलावा ड्वेन स्मिथ ने 35 गेंद में 45 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज इंडिया मास्टर्स के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए। वेस्टइंडीज के 4 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। इंडिया मास्टर्स की ओर से शहबाज नदीम ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए। लारा और स्मिथ ने पहले विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी की। वेस्टइंडीज की ओर से लेंडल सिमंस ने 34 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 41 गेंद पर 57 रन बनाकर आउट हुए।

इंडिया मास्टर्स ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 94 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। लीग स्टेज में सचिन की अगुआई वाली इंडिया मास्टर्स ने पांच में से चार मैच जीते थे। उसे एकमात्र हार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली थी। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज मास्टर्स ने टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका मास्टर्स को हराया था। लारा की टीम ने लीग स्टेज में तीन गेम जीते और दो हारे थे।

India Masters VS West Indies Masters Highlights:

  • वेस्टइंडीज मास्टर्स के कप्तान ब्रायन लारा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी।
  • ब्रायन लारा और ड्वेन स्मिथ की जोड़ी ने पारी की शुरुआत की।
  • ब्रायन लारा और ड्वेन स्मिथ ने पहले विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी की और अच्छी शुरुआत दिलाई।
  • ब्रायन लारा केवल 6 रन ही बना पाए, उन्हें विनय कुमार ने पवन नेगी के हाथों कैच कराया।
  • वेस्टइंडीज मास्टर्स को दूसरा झटका विलियम पर्किंस के रुप में लगा जो 6 रन बनाकर शहबाज नदीम का शिकार बने।
  • वेस्टइंडीज मास्टर्स को तीसरा झटका ड्वेन स्मिथ के रुप में लगा, जिन्हें 45 रन के निजी स्कोर पर शहबाज नदीम ने क्लीन बोल्ड किया।
  • 77 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज को चौथा झटका लगा जब रवि रामपाल 2 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें बिन्नी ने आउट किया।
  • 85 रन के निजी स्कोर पर वेस्टइंडीज को 5वां झटका लगा जब चैडविक वाल्टन 6 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें पवन नेगी ने बोल्ड किया।
  • छठे विकेट के लिए लेंडल सिमंस और दिनेश रामदीन ने 61 रन की साझेदारी की और अपनी टीम को मैच में वापसी करा दी।
  • लेंडल सिमंस 41 गेंद में 57 रन की पारी खेलकर आउट हुए, सिमंस को विनय कुमार ने क्लीन बोल्ड किया।
  • 7वें विकेट के तौर पर एश्ले नर्स आखिरी गेंद पर आउट हुए।
  • वेस्टइंडीज मास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए और 149 का टारगेट दिया।

इंडिया मास्टर्स इनिंग हाईलाइट्स (India Masters Highlights)

  • इंडिया मास्टर्स ने 149 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए धमाकेदार शुरुआत की।
  • अंबाती रायडू और सचिन तेंदुलकर ने पहले विकेट के लिए 47 गेंद में 67 रन जोड़े।
  • पहले विकेट के तौर पर इंडिया मास्टर्स ने सचिन तेंदुलकर को खोया जो 25 रन की पारी खेलकर टीनो बेस्ट का शिकार बने।
  • अंबाती रायडू ने 34 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।
  • दूसरे विकेट के तौर पर गुरकीरत सिंह मान 14 रन बनाकर आउट हुए, जिन्हें एश्ले नर्स ने आउट किया।
  • अंबाती रायडू 50 गेंद में 74 रन की मैच जिताऊ पारी खेलकर आउट हुए, उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 3 छक्के लगाए।
  • यूसुफ पठान खाता भी नहीं खोल पाए, चौथे विकेट के तौर पर पठान को एश्ले नर्स ने आउट किया।
  • स्टुअर्ट बिन्नी और युवराज की जोड़ी ने 5वें विकेट के लिए नाबाद 17 रन की साझेदारी की और इंडिया मास्टर्स को चैंपियन बना दिया।

वेस्टइंडीज मास्टर्स प्लेइंग इलेवन: ड्वेन स्मिथ, विलियम पर्किन्स, लेंडल सिमंस, ब्रायन लारा (कप्तान), चैडविक वाल्टन, दिनेश रामदीन (विकेट कीपर), एश्ले नर्स, टीनो बेस्ट, जेरोम टेलर, सुलेमान बेन, रवि रामपॉल।

इंडिया मास्टर्स प्लेइंग इलेवन: अंबाती रायडू (विकेटकीपर), सचिन तेंदुलकर (कप्तान), पवन नेगी, युवराज सिंह, स्टुअर्ट बिन्नी, यूसुफ पठान, इरफान पठान, गुरकीरत सिंह मान, विनय कुमार, शाहबाज नदीम, धवल कुलकर्णी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article