क्रिकेट

India T20 World Cup 2022 Schedule: सुपर-12 राउंड की टीमों का हुआ फैसला, टीम इंडिया का ऐसा है पूरा कार्यक्रम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 06:34 PM IST

India T20 World Cup 2022 Full Schedule: ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 विश्व कप में क्वालीफायर्स के जरिए सुपर-12 में पहुंचने वाली टीमों का फैसला शुक्रवार को हो गया। जानिए भारतीय टीम का सुपर-12 दौर का पूरा कार्यक्रम, कब, कहां, कितने बजे और किसके खिलाफ खेलेगी टीम इंडिया।

Image

Image Credit: BCCI

Photo : Twitter

India T20 World Cup 2022 Full Schedule: जिंबाब्वे और स्कॉटलैंड के बीच खेले गए टी20 विश्व कप के आखिरी क्वालीफाइंग मुकाबले के बाद सुपर-12 ग्रुप की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई। एक तरफ जहां ग्रुप ए में श्रीलंका और नीदरलैंड ने पहले और दूसरे पायदान पर रहते हुए सुपर-12 राउंड का टिकट हासिल किया। वहीं दूसरी तरफ अप्रत्याशित रूप से ग्रुप बी से जिंबाब्वे और आयरलैंड की टीमें पहले और दूसरे पायदान पर रहते हुए दूसरे दौर में पहुंचने में सफल हुई हैं।

ऐसे में अब सुपर-12 राउंड के ग्रुप 1 में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीमों के बीच सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए जंग होगी। ग्रुप ए की टॉपर श्रीलंका और ग्रुप बी में दूसरे पायदान पर रहने वाली आयरलैंड की टीम ग्रुप एक में एंट्री करने में सफल रही।

वहीं ग्रुप 2 में बांग्लादेश, भारत, नीदरलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और जिंबाव्बे की टीमों के बीच पहले दो पायदान पर रहने के लिए जंग होगी। ग्रुप 2 में ग्रुप बी की टॉपर और ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर रही नीदरलैंड की टीम जगह बनाने में सफल हुई है।

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया करेगी अपने अभियान का आगाज

ऐसे में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर को मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। इसके बाद उसकी भिड़ंत 27 अक्टूबर को नीदरलैंड से सिडनी में, 30 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका से पर्थ में, 2 नवंबर को बांग्लादेश से एडिलेड में और 6 नवंबर को जिंबाब्वे से मेलबर्न में होगी।

टीम इंडिया का कार्यक्रम:

तारीख बनाम वेन्यू टाइमिंग (भारतीय समयानुसार)
  • 23 अक्टूबर, 2022 पाकिस्तान मेलबर्न 01:30 PM
  • 27 अक्टूबर, 2022 नीदरलैंड सिडनी 12:30 PM
  • 30 अक्टूबर, 2022 द.अफ्रीका पर्थ 04:30 PM
  • 02 नवंबर, 2022 बांग्लादेश एडिलेड 01:30 PM
  • 06 नवंबर, 2022 जिंबाब्वे मेलबर्न 01:30 PM
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article