क्रिकेट

IND A vs SL A, 1st Unofficial Test: देवदत्त पडिक्कल का अर्धशतक, ड्रॉ समाप्त हुआ इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच पहला अनाधिकारिक टेस्ट

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच गॉल में खेले गया पहला अनाधिकारिक टेस्ट ड्रॉ समाप्त हुआ। खराब रोशनी के कारण चौथे दिन खेल जल्दी समाप्त करना पड़ा। ऐसा रहा मैच के चौथे दिन के खेल का हाल।

Image

इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए

गॉल (श्रीलंका): देवदत्त पडिक्कल ने रविवार को भारत ए की दूसरी पारी में संयमित अर्धशतक जड़ा जिसके बाद श्रीलंका ए के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खराब मौसम की वजह से चौथे और अंतिम दिन ड्रॉ पर छूटा। भारत ए ने दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 48 रन से खेलना शुरू किया और पडिक्कल ने 101 गेंद में पांच चौकों की मदद से 67 रन बनाए। आयुष पांडे (38) और हर्ष दुबे (29) ने भी योगदान दिया जिससे भारत ए ने 57 ओवर में आठ विकेट पर 189 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित की और श्रीलंका ए के सामने जीत के लिए 312 रन का लक्ष्य रखा।

दिलुम सुदीरा ने भारत के खिलाफ झटका पंजा

श्रीलंका ए के लिए बाएं हाथ के स्पिनर दिलुम सुदीरा ने भारत ए की दूसरी पारी में 49 रन देकर पांच विकेट लिए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ए ने 15 ओवर में दो विकेट गंवाकर 70 रन बनाए। वहीं बारिश के कारण खेल काफी देर तक रुका रहा। श्रीलंका ए की दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज पवनथा वीरासिंघे ने 10 रन, नुवानिदु फर्नांडो ने नाबाद 16 रन और एशेन बंडारा ने नाबाद 18 रन बनाए।

2 जुलाई से खेला जाएगा दूसरा अनौपचारिक टेस्ट

भारत ए के लिए पहली पारी में 58 रन देकर चार विकेट झटकने वाले जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने 18 रन देकर और हर्ष दुबे ने 25 रन देकर एक एक विकेट झटका। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच दो से पांच जुलाई तक यहीं खेला जाएगा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article