IND vs IRE Highlights: अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, आयरलैंड ने किया सूपड़ा साफ
India vs Ireland Today 2nd T20I Match (भारत बनाम आयरलैंड लाइव क्रिकेट स्कोर टुडे मैच) Online Streaming, TV Telecast, Scorecard Live Updates: बेलफ़ास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले गए रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड ने भारत को हरा दिया। इसके साथ ही उसने 2 मैच की टी20 सीरीज में 2-0 से टीम इंडिया का सूपड़ा साफ कर दिया।
IND vs IRE Highlights: अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, आयरलैंड ने किया सूपड़ा साफ
आयरलैंड ने भारत को दिया 155 रनों का टारगेट
भारत के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 154 रन बना लिए हैं। भारत को जीत के लिए 155 रन बनाने होंगे। अगर भारत इस मुकाबले को जीतता है तो वह सीरीज को 1-1 से बराबर करने में सफल हो जाएगा। आयरलैंड की तरफ से हैरी टेक्टर ने सबसे अधिक 53 रनों की पारी खेली है। उन्होंने 47 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्का लगाया। जबकि, बेंजामिन कालिट्ज ने 37 उपयोगी रन बनाए। भारत की तरफ से डेब्यूटेंट प्रिंस यादव ने सबसे अधिक 3 विकेट अपने नाम किए हैं। उनके अलावा शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह को 2-2 विकेट जबकि हर्षित राणा को एक विकेट मिला है।
पिछले मुकाबले में भारत को मिली थी हार
इसी मैदान पर हुए सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को 34 रन से हार झेलनी पड़ी थी। तब आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 182 रन का मजबूत स्कोर बनाया था। जिसके जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में मात्र 148 रन पर सिमट गई थी और आयरलैंड ने 34 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। यह आयरलैंड की भारत के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में पहली जीत थी। ऐसे में आज होने जा रहा मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम बन गया है।
भारत के लिए साख का मुकाबला
जहां भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी, वहीं आयरलैंड की टीम लगातार दूसरी जीत के साथ सीरीज जीतकर इतिहास बनाना चाहेगी। इसलिए आज दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। भारत बनाम आयरलैंड दूसरे टी20 के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़े।
भारत और आयरलैंड टीम फुल स्क्वॉड
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket team):
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सुर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।
आयरलैंड क्रिकेट टीम (Ireland Cricket team):
लोर्कान टकर (कप्तान और विकेटकीपर), रॉस एडेयर, बेन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहनी, मैथ्यू हंपहरेज, गेविन होई, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदड़ा, हैरी टेक्तर, टिम टेक्तर, रूबेन विल्सन।
