IND-A vs AFG-A, India A vs Afghanistan A live Match LIVE telecast: इमर्जिंग एशिया कप का रोमांच जारी है। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय ए टीम और अफगानिस्तान ए टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। टीम इंडिया विजयी रथ पर सवार है। टीम ने अभी तक 3 मैच खेले हैं और सभी मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं, अफगानिस्तान की बात करें तो टीम का भी प्रदर्शन अच्छा है, लेकिन टीम को 3 मुकाबले में से दो में जीत और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया 6 अंक के साथ पॉइंट टेबल में अपने ग्रुप में टॉप रही, जबकि अफगानिस्तान की टीम 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रही थी।
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला कब से खेला जाएगा (India A vs Afghanistan A Match Date)
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला शुक्रवान (25 अक्टूबर 2024) को खेला जाएगा।
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा। (India A vs Afghanistan A Match Venue)
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड ओमान क्रिकेट में खेला जाएगा।
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (India A vs Afghanistan A Match Time)
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार 7.00 PM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 6.30 PM बजे होगा।
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (India A vs Afghanistan A Match On Tv)
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (India A vs Afghanistan A Match Live Streaming)
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
