क्रिकेट

IND-A vs PAK-A Live Cricket Streaming Online: जानिए भारत और पाकिस्तान के मुकाबले का लाइव प्रसारण कब, कहां और कैसे देखें

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 22, 2023, 07:50 AM IST

India-A vs Pakistan-A Live Score Streaming, IND A vs PAK A Emerging Asia Cup 2023 Live Match Cricket Score Streaming, Live Telecast Channel In India: शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय ए टीम एमर्जिंग एशिया कप के खिताबी मुकाबले में पहुंच गई है। यह मुकाबला 23 जुलाई यानी रविवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम का सामना चिर प्रतिद्वंदी से होगा। टूर्नामेंट में दूसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

Image

भारत और पाकिस्तान के खिलाफ। (फोटो- BCCI Twitter)

Photo : Twitter

India-A vs Pakistan-A Live Score Streaming, IND A vs PAK A Emerging Asia Cup 2023 Live Match Cricket Score Streaming, Live Telecast Channel In India: विजयी रथ पर सवार भारतीय ए टीम एमर्जिंग एशिया कप के खिताबी मुकाबले में पहुंच गई है। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय ए टीम ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंची हैं। अब रविवार को होने वाले मुकाबले में भारतीय ए टीम का सामना चिर प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान ए टीम से सामना होगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक मुकाबला होने वाला है। वहीं, टूर्नामेंट के लीग मुकाबले की बात करें तो भारतीय ए टीम ने पाकिस्तान से भिड़ने उतरी थी और इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 80 गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की थी।

कब होगा भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच एमर्जिंग एशिया कप का फाइनल मुकाबला (IND A vs PAK A Emerging Asia Cup Final Match date)

भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच एमर्जिंग एशिया कप का फाइनल मुकाबला 23 जुलाई यानी रविवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच एमर्जिंग एशिया कप का फाइनल मुकाबला (IND A vs PAK A Emerging Asia Cup Final Match Venue)

भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच एमर्जिंग एशिया कप का फाइनल मुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच एमर्जिंग एशिया कप का फाइनल मुकाबला (IND A vs PAK A Emerging Asia Cup Final Match Time)

भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच एमर्जिंग एशिया कप का फाइनल मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।

टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच एमर्जिंग एशिया कप का फाइनल मुकाबला (IND A vs PAK A Emerging Asia Cup Final Match On Tv)

भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच एमर्जिंग एशिया कप का फाइनल मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देखें भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच एमर्जिंग एशिया कप का फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (IND A vs PAK A Emerging Asia Cup Final Match Live Streaming)

भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच एमर्जिंग एशिया कप के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप फैनकोड ऐप या फिर भारतीय फैंस इसे जियो टीवी ऐप पर भी देख सकते हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article