IND-W vs WI-W 2nd T20, India Women vs West Indies Women Match Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली करारी हार के बाद भारतीय महिला टीम ने जीत की पटरी पर वापसी कर ली है। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार जीत हासिल की और सीरीज में भी 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। अब हमरनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया की नजर लगातार दूसरी जीत के साथ सीरीज पर कब्जा जमाने पर है। वहीं, मेहमान टीम वस्टइंडीज की नजर टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज में पहली जीत पर होगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में स्मृति मंधाना ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 66 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 54 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्स ने सबस बड़ी पारी खेली। उन्होंने 35 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 73 रन बनाए। तितास साधु ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके थे।
भारतीय महिला टीम और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा (India Women vs West Indies Women 2nd T20 Match Date)
भारतीय महिला टीम और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच दूसरा टी20 मंगलवार (17 दिसंबर 2024) को खेला जाएगा।
भारतीय महिला टीम और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा। (India Women vs West Indies Women 2nd T20 Match Venue)
भारतीय महिला टीम और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच दूसरा टी20 मुकाबला नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय महिला टीम और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (India Women vs West Indies Women 2nd T20 Match Time)
भारतीय महिला टीम और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच दूसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार 7 AM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले होगा।
भारतीय महिला टीम और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (India Women vs West Indies Women 2nd T20 Match On Tv)
भारतीय महिला टीम और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच दूसरे टी20 मुकाबले का भारत में स्पोर्ट्स 18 चैनल पर प्रसारण किया जाएगा।
भारतीय महिला टीम और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (India Women vs West Indies Women 2nd T20 Match Live Streaming)
भारतीय महिला टीम और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा और वेबसाइट पर की जाएगी।
