क्रिकेट

IND W vs SA W Live Streaming: कब और कहां देखें भारत और साउथ अफ्रीका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

IND W vs SA W Live Streaming: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला डरबन में खेला जाएगा। वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के बाद पहली बार दोनों टीमें भिड़ेंगी।

Image

भारत और साउथ अफ्रीका (साभार-X)

IND W vs SA W Live Streaming: जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के लिए खुद को आजमाने का सुनहरा मौका है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैच की इस टी20 सीरीज को टीम आखिरी तैयारी के तौर पर देख रही है। भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के पास है, जबकि साउथ अफ्रीका का नेतृत्व लौरा वुल्वार्ट कर रही हैं। भारत ने इसी टीम को हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई थी ऐसे में इस टीम के खिलाफ उसके हौसले बुलंद हैं।

हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी

हेड टू हेड की बात करें तो पिछले 5 मुकाबलों में साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है। पिछले 5 मुकाबलों में दो में साउथ अफ्रीका को जीत मिली थी जबकि एक मुकाबला हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने अपने नाम किया था, जबकि एक मुकाबला बिना किसी परिणाम के रहा है। यदि आप आज के मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच कब खेला जाएगा? (SA W vs IND W Match Date)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच 17 अप्रैल यानी आज खेला जाएगा।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच कहां खेला जाएगा? (SA W vs IND W Match Venue)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच डरबन में खेला जाएगा।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा? (SA W vs IND W Match Timing)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच भारतीय समयनुसार रात 9.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 9 बदे होगा।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच टीवी पर कहां देखें? (SA W vs IND W Match On TV)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? ((SA W vs IND W Match Live Streaming)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर देख सकते हैं।

भारत और साउथ अफ्रीका टीम

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम (South Africa Women): लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसेन, सुने लुस, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, कायला रेनेके, अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा, एनेके बॉश, अयांदा ह्लुबी, टेबोगो माचेके, एलिज-मारी मार्क्स।

भारतीय महिला टीम (India Women): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, श्री चरणानी, क्रांति गौड़, श्रेयांका पाटिल, रेणुका सिंह ठाकुर, काशवी गौतम, अनुष्का शर्मा, उमा छेत्री, भारती फुलमाली

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article