क्रिकेट

IND W vs PAK W Pitch Report: भारत और पाकिस्तान के बीच वुमेंस एशिया कप में आज के मैच की पिच रिपोर्ट

IND W vs PAK W Women's Asia Cup 2024 Pitch Report In Hindi Dambulla Today Match: आज (19 July 2024) वुमेंस एशिया कप की शुरुआत हो चुकी है। इसके दूसरे मैच में भारतीय महिला टीम की टक्कर पाकिस्तान की टीम से होने वाली है। इस मैच को जीतकर दोनों ही टीमें टूर्नामेंट का दमदार आगाज करना चाहेगी। यहां हम जानेंगे आज के मैच की पिच रिपोर्ट और दांबुला ग्राउंड से जुड़े कुछ दिलचस्प आंकड़े।

Image

भारत बनाम पाकिस्तान महिला टीम आज के मैच की पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और पाकिस्तान की महिला टीम के बीच मैच
  • दांबुला में होगा महामुकाबला
  • पिच पर बल्लेबाजों को बढ़त

IND W vs PAK W Women's Asia Cup 2024 Pitch Report In Hindi Dambulla Today Match: अक्टूबर में खेले जाने वाले वुमेंस वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत से पहले एशिया की टॉप टीमों के बीच वुमेंस एशिया कप का आयोजन किया जा रहा है। इस मेगा टूर्नामेंट के दूसरे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की टक्कर पाकिस्तान से होने वाली है। इस महामुकाबले का आयोजन दांबुला के रंगीरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में किया जाने वाला है। इस मैच में भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के पास होगी वहीं पाकिस्तान की कप्तानी निदा डार (Nida Dar) करने वाली हैं।

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ सिर्फ तीन टी20 मैच जीते हैं और एशिया कप टूर्नामेंट में भारत की महिलाओं से छह बार हारा है। ऐतिहासिक रूप से, 2005 में प्रतिद्वंद्विता शुरू होने के बाद से उन्होंने भारत के खिलाफ एक भी वनडे नहीं जीता है। इस प्रकार यह कहना सुरक्षित है कि भारत ने महिला क्रिकेट में पाकिस्तान पर पूरी तरह से दबदबा बनाया है।

भारत-पाकिस्तान वुमेंस एशिया कप मैच की पिच रिपोर्ट (IND -W vs PAK W Pitch Report)

दांबुला ने अब तक सिर्फ़ छह टी20 मैच आयोजित किए हैं, जिसमें औसत पहली पारी का स्कोर 160 और औसत दूसरी पारी का कुल स्कोर लगभग 140 रहा है।मैदान का सबसे बड़ा स्कोर 209/5 का है। वहीं इस मैदान पर सबसे ज़्यादा सफल चेज़ 141 हैं।आंकड़ों को देखा जाए तो पिच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों के लिए सबसे अच्छी है। पिच के टर्न होने के साथ ही चेज़ करना मुश्किल हो जाता है। श्रीलंका में इस समय मानसून का मौसम है और इसलिए ओस के साथ-साथ बारिश भी इन खेलों में निर्णायक फेक्टर हो सकती है।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (IND W vs PAK W Squad)

भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रौड्रिग्स, रिचा घोष, उमा छेत्री, पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, अरूंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, डी हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयांका पाटिल, संजीवन साजना।

पाकिस्तान महिला टीम: निदा दार (कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, फातिमा सना, गुल फिरोजा, ईरम जावेद, मुनीबा अली, नजीहा अल्वी, नाशरा संधू, ओमैमा सोहेल, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह, तस्मिया रूबाब, तूबा हसन।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article