क्रिकेट

IND vs ZIM Dream11 Prediction: टीम इंडिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच मुकाबले से पहले यहां देखें आज की बेस्ट ड्रीम-11 टीम

IND vs ZIM Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India vs Zimbabwe Playing: टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज (10 जुलाई 2024) खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। इस मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी IND vs ZIM बेस्ट ड्रीम-11 टीम।

Image

टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

IND vs ZIM Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India vs Zimbabwe Playing XI: जिम्बाब्वे के खिलाफ एक फिर टीम इंडिया के युवा बल्लेबाजों का बल्ला जमकर गरजने को तैयार है। पांच टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया तीसरी बार जिम्बाब्वे के खिलाफ आज (10 जुलाई 2024) उतरेगी। सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था, लेकहन दूसरे ही मुकाबले में रिकॉर्ड पारी खेलकर शानदार वापसी की और जिम्बाब्वे की बढ़त को 1-1 से बराबर कर दिया। सीरीज के तीसरे मुकाबले में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम की नजर लगातार दूसरी जीत हासिल करने पर है। ऐसा करने के लिए टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, रिंकू सिंह सहित अन्य खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन करना होगा। अभिषेक शर्मा सीरीज के टॉप स्कोरर हैं, जबकि रवि बिश्नोई टॉप विकेटटेकर हैं।

IND vs ZIM Win Prediction: टीम इंडिया का जीत प्रतिशत ज्यादा

मेजबान टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पलड़ा काफी मजबूत है। गुगल के मुताबकि, टीम इंडिया का जीत प्रतिशत ( Team India Win Prediction) 87% है, जबकि जिम्बाब्वे का जीत प्रतिशत सिर्फ 13 प्रतिशत है।

IND बनाम ZIM हेड टू हेड( IND VS ZIM Head to Head in Hindi)

टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ कुल 10 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। टीम को 7 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम को सिर्फ 3 मुकाबले में जीत मिली है। टीम इंडिया को 6 मुकाबले अवे वेन्यू और एक न्यूट्रल वेन्यू पर जीत मिली है, जबकि जिम्बाब्वे ने सभी मुकाबले अपने होम ग्राउंड पर जीते है।

कैसा रहेगा हरारे का मौसम? (IND VS ZIM Weather Report in Hindi)

भारत और जिम्बाब्वे के बीच T20I सीरीज का तीसरा मैच हरारे में 10 जुलाई को खेला जाएगा. क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि बारिश की बिलकुल संभावना नहीं है. ऐसे में साफ आसमान में तापमान 26 से 8 डिग्री तक रह सकता है. हवा 9 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है और ह्यूमिडिटी 19 से 40% तक रह सकती है. आपको एक हाईवोल्टेज मैच देखने को मिलना तय है.

IND VS ZIM Pitch Report

हरारे की पिच रिपोर्ट हरारे की पिच पहले मैच से बेहतर हुई है और हालात बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छे हैं। इस मैदान पर स्पिनर और धीमे गेंदबाज अधिक प्रभावी होंगे, यह एक और हाई स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है।

Ind vs Zim 3rd T20 2024, भारत और जिम्बाब्वे

दिनांक: 10 जुलाई 2024

समय: 4: 30 PM

मैदान: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
Series:India Tour of Zimbabwe, 2024
Match:IND vs ZIM, 3rd T20I
Venue:हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
Match Start Time:4:30 PM IST – Wednesday July 10 2024
TV Channel:Sony Sports Network
Live Streaming:SonyLIV

भारत और जिम्बाब्वे ड्रीम-11 भविष्यवाणी टीम-1

विकेटकीपर: क्लाइव मदांडे।

बल्लेबाज: शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़।

ऑलराउंडर: सिकंदर रजा, अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुदंर, ब्रायन बेनेट।

गेंदबाज: वेलिंगटन मसाकाद्जा, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार।

भारत और जिम्बाब्वे कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: अभिषेक शर्मा।

उप-कप्तान: रुतुराज गायकवाड़।

ZIM vs IND Dream11 ड्रीम11 भविष्यवाणी टीम-2

कप्तानअभिषेक शर्मा
उप-कप्तानसिकंदर रजा
कीपरध्रुव जुरेल
बल्लेबाजशुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, वेस्ली मधेवेरे
ऑलराउंडरसिकंदर रजा, अभिषेक शर्मा, वाशिंगटन सुंदर
गेंदबाजअवेश खान, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, ब्लेसिंग मुजरबानी

ZIM vs IND Dream11 ड्रीम11 भविष्यवाणी टीम-3

कप्तानशुभमन गिल
उप-कप्तानऋतुराज गायकवाड़
कीपरध्रुव जुरेल, क्लाइव मदांडे
बल्लेबाजशुभमन गिल, वेस्ली मधेवेरे, ऋतुराज गायकवाड़
ऑलराउंडरसिकंदर रजा, अभिषेक शर्मा, ब्रायन बेनेट
गेंदबाजअवेश खान, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई, तेंदई चतारा

ZIM vs IND Dream11 ड्रीम11 भविष्यवाणी टीम-5

कप्तान मुकेश कुमार
उप-कप्तानऋतुराज गायकवाड़
कीपरध्रुव जुरेल, क्लाइव मदांडे
बल्लेबाजशुभमन गिल, वेस्ली मधेवेरे, ऋतुराज गायकवाड़
ऑलराउंडरसिकंदर रजा, अभिषेक शर्मा, ब्रायन बेनेट
गेंदबाजअवेश खान, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई, तेंदई चतारा

ZIM vs IND Dream11 ड्रीम11 भविष्यवाणी टीम-5

कप्तानअभिषेक शर्मा
उप-कप्तानसिकंदर रजा
कीपरध्रुव जुरेल, क्लाइव मदांडे
बल्लेबाजशुभमन गिल, वेस्ली मधेवेरे, ऋतुराज गायकवाड़
ऑलराउंडरसिकंदर रजा, अभिषेक शर्मा, ब्रायन बेनेट
गेंदबाजअवेश खान, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई, तेंदई चतारा

भारत स्कॉड (India Squads)

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई , आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे।

जिम्बाब्वे स्क्वॉड (Zimbabwe Squads)

सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, जॉनाथन कैंपबेल, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), इनोसेंट कैया, वेस्ली मधेवेरे, ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगारवा, तेंडाई चतारा, ब्रैंडन मावुता , डायोन मायर्स, फराज अकरम, अंतुम नकवी।

(*Disclaimer: भारत और जिम्बाब्वे की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article