क्रिकेट

IND vs WI Schedule: भारत-वेस्टइंडीज सीरीज का हुआ ऐलान, यहां देखिए पूरा कार्यक्रम

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jun 12, 2023, 09:54 PM IST

India (IND) vs West Indies (WI) Full schedule, India tour of West Indies 2023: भारत के वेस्टइंडीज दौरे के कार्यक्रम का ऐलान हो गया है। बीसीसीआई ने आधिकारिक रूप से ट्वीट करके तीनों फॉर्मेट के लिए सीरीज का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम के दौरे की शुरुआत 12 जुलाई से टेस्ट सीरीज के साथ होगी।

Image

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज का कार्यक्रम घोषित

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत का वेस्टइंडीज दौरा 2023
  • भारत-वेस्टइंडीज कार्यक्रम का ऐलान
  • टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएंगी

India tour of West Indies Full Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम अब वेस्टइंडीज के दौरे पर जाने के लिए तैयार है। टीम इंडिया जल्द ही वेस्टइंडीज के लिए रवाना होगी जहां भारतीय टीम तीनों प्रारूपों में मेजबान टीम के खिलाफ सीरीज खेलेगी। बीसीसीआई ने आज इस दौरे के लिए कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। इस दौरे की शुरुआत 12 जुलाई से दो टेस्ट मैचों की सीरीज से होगी। इसके बाद वनडे सीरीज का आयोजन होगा और अंत में टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जाएगी।

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों की करारी हार झेलने के बाद अब टीम इंडिया का पूरा फोकस आगामी वनडे विश्व कप और एशिया कप पर होगा। आइए जानते हैं कि वेस्टइंडीज दौरे का कार्यक्रम कैसा है।

भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम

पहला टेस्ट - 12 से 16 जुलाई - विंडसर पार्क, डोमिनिका - (भारतीय समय के मुताबिक शाम 7.30 बजे से)

दूसरा टेस्ट - 20 से 24 जुलाई - क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद - (भारतीय समय के मुताबिक शाम 7.30 बजे से)

भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का कार्यक्रम

पहला वनडे - 27 जुलाई - बारबाडोस - भारतीय समय के मुताबिक शाम 7 बजे से

दूसरा वनडे - 29 जुलाई - बारबाडोस - भारतीय समय के मुताबिक शाम 7 बजे से

तीसरा वनडे - 1 अगस्त - त्रिनिदाद - भारतीय समय के मुताबिक शाम 7 बजे से

भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का कार्यक्रम

पहला टी20 - 3 अगस्त - त्रिनिदाद - भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे से

दूसरा टी20 - 6 अगस्त - गुयाना - भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे से

तीसरा टी20 - 8 अगस्त - गुयाना - भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे से

चौथा टी20 - 12 अगस्त - फ्लोरिडा - भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे से

पांचवां टी20 - 13 अगस्त - फ्लोरिडा - भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे से

आपको बता दें कि ये दौरा वेस्टइंडीज के अलावा अमेरिका में भी आयोजित होगा। अमेरिका के फ्लोरिडा में इस दौरे के अंतिम दो टी20 मुकाबलों का आयोजन किया जाना है।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article