LIVE

Ind vs WI Live Score Today Match: वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ चेज कर शान से सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, संजू रहे जीत के हीरो

Ind vs WI Live Score Today Match (टी20 विश्व कप 2026 भारत बनाम वेस्ट इंडीज आज का मैच) T20 world Cup 2026, Aaj ke Match ka Live streaming Online Updates: भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में जगह बना ली। संजू सैमसन जीत के हीरो रहे जिन्होंने नाबाद 97 रन की पारी खेली।

समीर कुमार ठाकुरUpdated Mar 1, 2026, 22:57 IST
Follow on Google News
Ind vs WI Live Score Today Match: वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ चेज कर शान से सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, संजू रहे जीत के हीरो

Ind vs WI Live Score Today Match: वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ चेज कर शान से सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, संजू रहे जीत के हीरो

Ind vs WI Live Score Today Match: भारत ने संजू सैमसन की नाबाद 97 रन की पारी के दम पर वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। भारत के सामने जीत के लिए 196 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने संजू सैमसन की 97 (50 गेंद 12 चौके 4 छक्के) और हार्दिक पांड्या की 17 रन की पारी के दम पर 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह टी20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी रन चेज भी है। पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में इस मैदान पर वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़ा। टॉस गंवाकर वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 196 रन का लक्ष्य रखा। वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज ने सर्वाधिक 40 जबकि शाई होप ने 32 रन की पारी खेली। बाद में रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने 5वें विकेट के लिए 76(35) की साझेदारी की। होल्डर 37 और पावेल ने 34 रन की पारी खेली। भारत की ओर से बुमराह ने 2 विकेट चटकाए।



भारत-वेस्टइंडीज मैच हाईलाइट्स (IND vs WI Highlights)

  • टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
  • टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के साथ उतरी जबकि वेस्टइंडीज ने एक बदलाव करते हुए किंग की जगह अकील हुसैन को उतारा।
  • वेस्टइंडीज की टीम नई सलामी जोड़ी रोस्टन चेज और शाई होप के साथ उतरी।
  • अभिषेक शर्मा ने रोस्टन चेज को 14 रन के स्कोर पर बुमराह की गेंद पर दिया जीवनदान।
  • पावरप्ले मे वेस्टइंडीज ने बिना किसी नुकसान के 45 रन बनाए।
  • वरुण चक्रवर्ती ने शाई होप को आउट कर टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई।
  • शाई होप 32(33) [4s-3 6s-1] रन की पारी खेलकर आउट हुए और वेस्टइंडीज ने 68 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया।
  • शिमरन हेटमायर 12 गेंद में 27 रन बनाकर बुमराह का शिकार बने।
  • इसी ओवर में बुमराह ने एक और विकेट लिया और रोस्टन चेज को 40 रन के स्कोर पर आउट किया।
  • 12वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज को दो विकेट लेकर उसकी कमर तोड़ दी।
  • शेरफेन रदरफोर्ड को हार्दिक पांड्या ने 14 रन के स्कोर पर आउट किया।
  • वेस्टइंडीज ने जेसन होल्डर 37 और रोवमैन पावेल की 34 रन की पारी के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए
  • दोनों ने 5वें विकेट के लिए नाबाद 76(35) रन की साझेदारी की।


भारत की पारी का हाईलाइट्स
  • भारत ने 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 29 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया।
  • अभिषेक शर्मा 11 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए।
  • ईशान किशन भी 10 रन बनाकर हुए आउट।
  • पावरप्ले में भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 53 रन बनाए।
  • संजू ने 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 26 गेंद में अर्धशतक जड़ा।
  • संजू और सूर्या ने तीसरे विकेट के लिए 58 (35) रन की साझेदारी की।
  • सूर्यकुमार यादव 16 गेंद में 18 रन की पारी खेलकर शेमार जोसेफ का शिकार बने।
  • तिलक वर्मा 15 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए, उन्होंने संजू के साथ 46 रन की साझेदारी की।
  • भारत ने संजू सैमसन की नाबाद 97 रन की पारी के दम पर छठी बार सेमीफाइनल में जगह बना ली।




हेड टू हेड में क्या है रिकॉर्ड

हेड टू हेड की बात करें तो अब तक दोनों टीम 30 बार इस फॉर्मेट में खेल चुकी है। 30 में से 19 बार बाजी भारत के हाथ लगी है और केवल 10 बार वेस्टइंडीज जीतने में सफल रहा है। एक मुकाबला बिना किसी परिणाम के रहा है, लेकिन अगर टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो यहां वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीम टी20 वर्ल्ड कप में 4 बार एक दूसरे से भिड़ी है, जिसमें से 3 मुकाबला वेस्टइंडीज ने जीते हैं और केवल एक बार टीम इंडिया को जीत मिली है। आखिरी बार दोनों टीम साल 2016 सेमीफाइनल में भिड़ी थी, जहां भारत को हार का सामना करना पड़ा था।


आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन (WI Playing XI)- वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: शाई होप (विकेट कीपर), रोस्टन चेस, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुणाकेश मोटी, शमार जोसेफ।

भारत की प्लेइंग इलेवन (India Playing XI)- संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

MAR 01, 2026 22:50 IST

west indies vs india Live Score: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

भारत ने संजू सैमसन की नाबाद 97 रन की पारी के दम पर वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। भारत के सामने जीत के लिए 196 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने संजू सैमसन की 97 और हार्दिक पांड्या की 17 रन की पारी के दम पर 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
MAR 01, 2026 22:20 IST

west indies vs india Live Score: टूट गई तिलक और सैमसन की साझेदारी

टूट गई तिलक और सैमसन की साझेदारी। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 42(26) रन जोड़े। तिलक 15 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हो गए।
MAR 01, 2026 22:14 IST

west indies vs india Live Score: भारत ने 14 ओवर में 136 रन बना लिए हैं

भारत ने 14 ओवर में 136 रन बना लिए हैं। संजू और तिलक चौछे विकेट के लिए 37(22) रन की साझेदारी की। संजू 69 और तिलक 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAR 01, 2026 21:56 IST

west indies vs india Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका

भारत के लिए संजू और सूर्या ने तीसरे विकेट के लिए 58 (35) रन की साझेदारी की। सूर्या 16 गेंद में 18 रन की पारी खेलकर शेमार जोसेफ का शिकार बने।
MAR 01, 2026 21:51 IST

west indies vs india Live Score: संजू का अर्धशतक

संजू सैमसन ने 26 गेंद में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। सूर्या के साथ उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 56(32) रन की साझेदारी की।
MAR 01, 2026 21:34 IST

west indies vs india Live Score: पावरप्ले रहा मिला-जुला

पावरप्ले में भारत ने 53 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए हैं। सूर्या 3 और सैमसन 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAR 01, 2026 21:25 IST

west indies vs india Live Score: ईशान किशन हुए आउट

41 रन के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। ईशान किशन 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जेसन होल्डर ने हेटमायर के हाथों कैच करवाया।
MAR 01, 2026 21:15 IST

Ind vs WI Live Score Today Match: नहीं चले अभिषेक

भारत ने 29 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। अभिषेक 10 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। उन्होंने फील्डिंग करते हुए दो कैच छोड़े थे।
MAR 01, 2026 21:13 IST

Ind vs WI Live Score Today Match: संजू और अभिषेक की तूफानी शुरुआत

भारत ने तूफानी शुरुआत की है। भारत ने तीसरे ओवर में बिना किसी नुकसान के 28 रन बना लिए हैं। संजू 17 और अभिषेक 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAR 01, 2026 20:47 IST

Ind vs WI Live Score Today Match: भारत के सामने 196 रन का लक्ष्य

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज वर्चुअल क्वार्टर फाइनल मुकाबला कोलकाता के ईडेना गार्डन्स क्रिकेट मैदान पर खेला जा रहा है जहां टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 196 रन का लक्ष्य रखा। वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज ने सर्वाधिक 40 जबकि शाई होप ने 32 रन की पारी खेली। बाद में रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने 5वें विकेट के लिए 61(28) की साझेदारी की। होल्डर 37 और पावेल ने 34 रन की पारी खेली। भारत की ओर से बुमराह ने 2 विकेट चटकाए।
MAR 01, 2026 20:01 IST

Ind vs WI Live Score Today Match: बुमराह ने वेस्टइंडीज को सबसे बड़ा झटका दिया

102 रन के स्कोर पर बुमराह ने वेस्टइंडीज को सबसे बड़ा झटका दिया। हेटमायर 27(12) [4s-1 6s-2] रन बनाकर आउट हुए। उन्हें बुमराह ने सैमसन के हाथों कैच कराया।
MAR 01, 2026 19:43 IST

Ind vs WI Live Score Today Match: वेस्टइंडीज को लगा पहला झटका

वेस्टइंडीज ने 68 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। शाई होप 33 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने अपना शिकार बनाया।
MAR 01, 2026 19:29 IST

Ind vs WI Live Score Today Match: वेस्टइंडीज के नाम रहा पावरप्ले

पावरप्ले में वेस्टइंडीज ने बिना किसी नुकसान के 45 रन बनाए। रोस्टन चेज 20 और शाई होप 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। अभिषेक ने रोस्टन चेज को 14 रन के स्कोर पर जीवनदान दिया था।
MAR 01, 2026 19:42 IST

Ind vs WI Live Score Today Match: अभिषेक ने छोड़ा कैच

5वें ओवर की चौथी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने रोस्टन चेज का आसान सा कैच छोड़ दिया। चेज उस वक्त 14 रन के स्कोर पर थे। बुमराह गेंदबाजी कर रहे थे। 5 ओवर में वेस्टइंडीज ने बिना किसी नुकसान के 35 रन बना लिए हैं।
MAR 01, 2026 19:03 IST

Ind vs WI Live Score Today Match: नई सलामी जोड़ी के साथ उतरी है वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज की टीम आज के मैच में नई सलामी जोड़ी के साथ उतरी है। शाई होप और रोस्टन चेज बल्लेबाजी करने उतरे हैं, क्योंकि ब्रैंडन किंग आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। गेंदबाजी की शुरुआत अर्शदीप सिंह ने की है।
MAR 01, 2026 18:50 IST

Ind vs WI Live Score Today Match: वेस्टइंडीज की टीम में एक बदलाव

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है जबकि वेस्टइंडीज टीम में ब्रेंडन किंग की जगह अकील हुसैन की वापसी हुई है।
MAR 01, 2026 18:47 IST

Ind vs WI Live Score Today Match: टॉस के समय क्या बोल शाई होप

हम भी गेंदबाजी करते। लगातार अच्छा प्रदर्शन करना हमारे लिए बहुत जरूरी है। हमारे ज्यादातर खिलाड़ी आईपीएल खेल चुके हैं और उम्मीद है कि आज हम जीत हासिल करेंगे। आज करो या मरो का मैच है। हम इसीलिए खेलते हैं - बड़ी टीमों, सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खेलने के लिए। एक बदलाव है, ब्रैंडन किंग की जगह अकील हुसैन को टीम में शामिल किया गया है।
MAR 01, 2026 18:45 IST

Ind vs WI Live Score Today Match: टॉस के समय क्या बोले सूर्यकुमार यादव

हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। पिच अच्छी दिख रही है। यह लक्ष्य का पीछा करने वाली पिच रही है। बाद में विकेट लेना और भी बेहतर हो जाता है। साथ ही, ओस की वजह से, मुझे लगता है कि लक्ष्य का पीछा करना बेहतर विकल्प होगा। (इस मैच के लिए शानदार मैदान) बिल्कुल। मेरा मतलब है, यहाँ पहले से ही बहुत उमस है। उम्मीद है कि हम आज रात फैंस को एक अच्छा प्रदर्शन दिखा पाएंगे। मुझे लगता है कि हमने पिछले मैच में हर तरह से अच्छा प्रदर्शन किया। और उसी सकारात्मकता के साथ इस मैच में उतरते हुए, मुझे लगता है कि यह एक अच्छा मैच होगा।
MAR 01, 2026 18:39 IST

Ind vs WI Live Score Today Match: एक बदलाव के साथ उतरी है वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: शाई होप (विकेट कीपर), रोस्टन चेस, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुणाकेश मोटी, शमार जोसेफ
MAR 01, 2026 18:37 IST

Ind vs WI Live Score Today Match: बिना बदलाव के उतरी है टीम इंडिया

भारत की प्लेइंग-11: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह