क्रिकेट

IND vs WI 1st Day Highlights: कोहली और जडेजा के शतकीय साझेदारी के दम पर भारत 300 रन के करीब

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jul 21, 2023, 03:09 AM IST

IND vs WI 1st Day Highlights (भारत बनाम वेस्ट इंडीज टेस्ट मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच कई मायनों में बेहद खास है जहां वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए हैं।

Image

भारत बनाम वेस्टइंडीज लाइव स्कोर (साभार-AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज 100वां टेस्ट मैच
  • अपने 500वें मैच में उतरेंगे विराट कोहली
  • सीरीज में 1-0 से आगे है टीम इंडिया

IND vs WI 1st Day Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 100वां टेस्ट मैच क्वींस पार्क ओवल पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का पहला दिन मिला-जुला रहा। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए हैं। कोहली 87 और रवींद्र जडेजा 36 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी कर ली है

टीम इंडिया की पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रोहित और जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 139 रन की बेहतरीन साझेदारी की। इस दौरान दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। जायसवाल 57 रन बनाकर जेसन होल्डर की गेंद पर डेब्यूटांट कर्क मैकेंजी के हाथो कैच आउट हुए। शुभमन गिल 10 रन बनाकर केमार रोच का शिकार बने। भारत को तीसरा झटका वारिकेन ने दिया, जिन्होंने रोहित को 80 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। रहाणे और कोहली चौथे विकेट के लिए 27 रन ही जोड़ पाए। टी ब्रेक से ठीक पहले 8 रन बनाकर रहाणे आउट हुए। उन्हें गैब्रियल ने क्लीन बोल्ड किया। उसके बाद जडेजा और कोहली ने शतकीय साझेदारी कर वेस्टइंडीज के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

सीरीज में 1-0 से आगे चल रही टीम इंडिया के पास क्लीन स्वीप करने का सुनहरा मौका है। भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के लिए भी यह मैच बेहद खास है। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 500वां मैच है और इसे खास बनाने के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। पिछले मैच में 24 रन से शतक से दूर रहने वाले विराट इस मैच में अपना देश से बाहर शतक लगाने के 5 साल के सूखे को दूर करना चाहेंगे।

हेड टू हेड में भारी वेस्टइंडीज

मैच में टीम इंडिया का पलड़ा जरूर भारी है, लेकिन हेड टू हेड की बात करें तो वेस्टइंडीज की बादशाहत दिखती है, जो अब धीरे-धीरे खत्म होते जा रहा है। अब तक खेले गए कुल 99 टेस्ट मुकाबलों में 30 में वेस्टइंडीज जबकि 23 में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि 46 मुकाबला ड्रॉ रहा है।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article