क्रिकेट

IND vs WI Day 3 Highlights: टीम इंडिया की विजयी रथ को एक बार फिर रोकने में नाकाम रही वेस्टइंडीज की टीम

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 15, 2023, 03:49 AM IST

IND vs WI Day 3 Highlights, Rohit Sharma: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच का परिणाम तीन दिन में सामने आ गया। वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने 421 रन का विशाल स्कोर बनाकर बड़ी बढ़त हासिन की। तीसरे दिन का मैच खत्म होने से पहले ही वेस्टइंडीज की टीम ढेर हो गई और इसके साथ ही भारत ने पारी और 141 रन से जीत हासिल की।

Image

भारत बनाम वेस्टइंडीज।

Photo : AP

IND vs WI Day 3 Highlights, Rohit Sharma: वेस्टइंडीज के खिलाफ विजयी रथ पर सवार टीम इंडिया का शानदार सफर जारी है। वेस्टइंडीज की टीम भारतीय टीम की विजयी रथ को रोकने में एक बार फिर नाकाम रही। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में भारत 21 साल, एक महीने और 28 दिन से अजेय है। भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी बार 18 मई 2002 को हार मिली थी। इसके बाद से टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच कुल 24 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें वेस्टइंडीज भारतीय टीम को नहीं हरा सकी है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 141 रन से हराया।

टीम इंडिया ने पहली पारी घोषित की

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाल स्कोर खड़ा कर पहली पारी घोषित की थी। मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम ने 312 रन और दो विकेट से आगे खेलना शुरू किया। विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के आउट होने के बाद भारत ने 152.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 421 रन पर पहली पारी घोषित कर दी।

वेस्टइंडीज दूसरी पारी में भी हुए ऑलआउट

रवि अश्विन और रवींद्र जडेजा की शानदार गेंदबाजी के सामने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की एक भी नहीं चली। पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी वेस्टइंडीज की टीम 130 रन पर ढेर हो गई। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के सिर्फ दो खिलाफ ही 20+ का स्कोर कर सके। एलिक अथानाजे ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए, जबकि जेसन होल्डर 20 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के रवि अश्विन ने सबसे ज्यादा 7 विकेट चटकाए, जबकि रवींद्र जेडेजा ने दो विकेट लिए।

कोहली शतक से चूक गए

वेस्टइंडीज के खिलाफ धीमी शुरुआत करने वाले विराट कोहली एक बार फिर शतक से चूक गए। कोहली ने 41.75 की स्ट्राइक रेट से 182 गेंदों पर 76 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके निकले। यह उनका टेस्ट करियर का 29वां शतक है। वहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करने वाले उपकप्तान अजिंक्य रहाणे खास प्रदर्शन करने से चूक गए। उन्होंने 11 गेंदों का सामना किया और महज 3 रन कर आउट हो गए। वहीं, रवींद्र जडेजा 37 रन बनाकर नाबाद रहे। यशस्वी जायसवाल के बाद टेस्ट में डेब्यू करने वाले इशान किशन एक रन बनाकर नाबाद रहे।

यशस्वी नहीं जड़ पाए दोहरा शतक

आईपीएल के 16वें सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले यशस्वी जायसवाल वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू मैच में दोहरा शतक जमाने से चूक गए। यशस्वी जायसवाल ने 44.18 की स्ट्राइक रेट से 387 गेंदों पर 16 चौके और एक छक्के की मदद से 171 रन बनाए। यशस्वी ने आईपीएल के 14 मैचों में 163.61 की स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक जमाए थे।

विंडीज के खिलाफ ओपनिंग साझेदारी की धमाकेदार पारी

रोहित और यशस्वी की जोड़ी वेस्टइंडीज में विंडीज के खिलाफ बड़ी साझेदारी कर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। भारतीय ओपनिंग जोड़ी ने 200 रन की साझेदारी करने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 200+ रन की साझेदारी करने वाले 7वीं जोड़ी बन गई है। यह साझेदारी वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों द्वारा की गई दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article