क्रिकेट

IND vs SL 3rd T20 Live Telecast: भारत और श्रीलंका के बीच आखिरी टी20 मुकाबला आज, जानिए कब और कहां देख सकते हैं लाइव

IND Vs SL 3rd T20 Match 2024 Live Streaming Online: भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज (30 जुलाई 2024) पल्लेकेले के मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। अब टीम की नजर सीरीज क्लीन स्वीप करने पर है।

Image

भारत और श्रीलंका के बीच आज तीसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज 2024
  • आज होगा टी20 सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच
  • पाल्लेकल में खेला जाएगा मुकाबला

India vs Sri Lanka 3rd T20 Match Live Telecast(Kab aur Khaa dekhee IND vs SLW Live Telecast): भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मुकाबला श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। टीम इंडिया ने तीन टी20 मैचों की सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। अब टीम की नजर सीरीज क्लीन स्वीप करने पर हैं। वहीं, श्रीलंका की टीम पहली जीत की तलाश में है।

तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 43 रन से हराकर सीरीज पर 1-0 की बढ़त हासिल की थी, जबकि दूसरे मुकाबले में भी टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया और डीएलएस नियम के तहत 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया। सीरीज के पहले मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर चला था, वहीं, दूसरे मुकाबले में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का ऑलराउंड प्रदर्शन देखने को मिला। हार्दिक ने 22 रन बनाने के साथ 2 विकेट चटकाए।

भारत स्कॉड (India Squads)

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका स्क्वॉड (Sri Lanka Squads)

चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसंका, कुसल परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, महेश तीक्ष्णा, चामिंडु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो।

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा (IND vs SL 3rd T20I Match Date)

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला रविवार (30 जुलाई 2024) को खेला जाएगा।

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा। (IND vs SL 3rd T20I Match Venue)

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरक टी20 मुकाबला पल्लेकेले के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (IND vs SL 3rd T20I Match Time)

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। इसका टॉस शाम 6.30 बजे होगा।

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला टीवी पर कहां देख सकते हैं (IND vs SL 3rd T20I Match On Tv)

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला टीवी पर आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (IND vs SL 3rd T20I Match Live Streaming)

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर देखी जा सकती है।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article