क्रिकेट

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में Shubman Gill की शानदार पारी, बढ़िया साझेदारी

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 10, 2023, 03:26 PM IST

Shubman Gill, India vs Sri Lanka 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मैच में भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपने कप्तान रोहित शर्मा के चयन को सही साबित करते हुए बेहतरीन पारी को अंजाम दिया। साथ ही उन्होंने आउट होने से पहले रोहित शर्मा के साथ शतकीय साझेदारी भी की।

Image

शुभमन गिल (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-श्रीलंका पहला वनडे
  • शुभमन गिल की शानदार वनडे पारी
  • रोहित के साथ शतकीय साझेदारी भी की

IND vs SL 1st ODI, Shubman Gill: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मैच में गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से उसकी सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ टीम के युवा ओपनर शुभमन गिल ने भी शानदार पारी खेली और रोहित के साथ शतकीय साझेदारी को अंजाम दिया।

मैच से पहले इस चीज को लेकर काफी चर्चा चल रही थी कि कुछ ही दिन पहले दोहरा शतक जड़ने वाले ईशान किशन को बाहर करके रोहित शर्मा ने शुभमन गिल को क्यों मौका दिया। इसके जवाब में शुभमन गिल ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित किया। गिल ने 51 गेंदों में अपने वनडे करियर का पांचवां अर्धशतक पूरा किया। गिल ने अपने पचासे तक पहुंचने के लिए 7 चौकों का सहारा लिया।

वो इसके बाद भी नहीं थमे और धुआंधार बल्लेबाजी करते रहे। हालांकि 20वें ओवर की चौथी गेंद पर दासुन शनाका ने गिल को LBW करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। गिल ने 60 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली जिसमें 11 चौके शामिल रहे।

इस दौरान उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ बेहतरीन साझेदारी को भी अंजाम दिया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 143 रनों की पार्टनरशिप हुई। वहीं कुछ देर बाद रोहित शर्मा भी 83 रन के स्कोर पर मधुशंका की गेंद पर बोल्ड हो गए।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article