क्रिकेट

IND vs SA T20I Match Timing Today 2026: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच T20 विश्व कप का अभ्यास मैच, जानिए मुकाबले का समय

IND vs SA T20 Match Timing Today 2026: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले आज (4 February 2026) भारत अपना पहला अभ्यास मैच खेलने जा रहा है। भारतीय टी20 टीम के सामने होगी दक्षिण अफ्रीका टीम। दोनों टीमें पिछले टी20 विश्व कप फाइनल में भी टकराई थीं जहां भारत ने जीत हासिल करके खिताब अपने नाम किया था। आज भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच कितने बजे शुरू होगा यहां जानिए।

IND vs SA T20 Today Match Timing, T20 World Cup 2026 Warm Up Match

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप अभ्यास मैच कितने बजे शुरू होगा

KEY HIGHLIGHTS
  • आज टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारत का अभ्यास मैच
  • पहले अभ्यास मैच में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से है
  • भारत-दक्षिण अफ्रीका पिछले विश्व कप फाइनलिस्ट हैं

IND vs SA T20 Match Timing Today 2026: आज टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारतीय टीम के अभियान का पहला शंखनाद होने जा रहा है। भारतीय टी20 टीम आज टी20 विश्व कप से पहले अपना पहला अभ्यास मैच खेलने वाली है। भारतीय क्रिकेट टीम का सामना होगा दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम से, गौरतलब है कि इन्हीं दोनों टीमों के बीच टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मैच खेला गया था, जहां भारत ने जीत दर्ज करते हुए दूसरी बार टी20 विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम की कमान एडेन मार्करम (Aiden Markram) के हाथों में है।

हाल में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल की पहली टी20 सीरीज में 4-1 से बेमिसाल जीत दर्ज की है। जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीती है। दोनों टीमें मजबूत नजर आ रही हैं और सभी की नजरें इस मैच में भारतीय टीम के बैटिंग ऑर्डर पर रहेंगी, जिसे तिलक वर्मा (Tilak Varma) की वापसी के बाद आज बदलना पड़ेगा। देखना दिलचस्प होगा कि तिलक के तीसरे स्थान पर खेल रहे ईशान किशन अब किस पोजीशन पर खेलते नजर आएंगे। आइए जानते हैं कि ये टी20 विश्व कप अभ्यास मैच कहां खेला जा रहा है, कितने बजे शुरू होगा और कैसी दिखती हैं दोनों टीमें।

भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप 2026 अभ्यास मैच कब शुरू होगा? (IND vs SA T20 World Cup Warm-Up Match Date And Time)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप का अभ्यास मैच 4 फरवरी (बुधवार) को भारतीय समय के मुताबिक शाम 7 बजे से शुरू होगा। मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे होगा। ये मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें (India And South Africa Squads For T20 World Cup 2026)

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर।

दक्षिण अफ्रीकी टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), कोर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, मार्को जानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, कागिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, रेयान रिकेल्टन और जेसन स्मिथ।

इंडिया और साउथ अफ्रीका की टीमों के बीच टी20 विश्व कप 2026 का अभ्यास मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देखें? (Where To Watch IND vs SA T20 World Cup Practice Match On TV)

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2026 के अभ्यास मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा।

भारत वर्सेस दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप 2026 अभ्यास मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें? (IND vs SA T20 World Cup Warm-Up Game Live Streaming)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के अभ्यास मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar App) पर देख सकते हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थी author

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और... और देखें

End of Article