क्रिकेट

IND vs SA T20 Live Score Streaming: भारत और दक्षिण अफ्रीका का टी20 विश्व कप अभ्यास मैच कब व कहां देखें, लाइव स्कोर

IND vs SA T20I Live Score Streaming Online Today Match: आज (4 February 2026) भारत और दक्षिण अफ्रीका की सीनियर टीमों के बीच टी20 विश्व कप 2026 से पहले अभ्यास मैच खेला जाएगा। इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम पिछले विश्व कप फाइनल का हिसाब बराबर करने के इऱादे से अभ्यास करती नजर आएगी। कब और कहां देखें इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और भारत में किस टीवी चैनल पर, यहां सब जानिए।

IND vs SA T20 Match Live Score, Live Streaming Today Match, T20 World Cup 2026 Warm Up Game

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप 2026 अभ्यास मैच की लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज टी20 मैच
  • टी20 विश्व कप का अभ्यास मैच खेलेगी टीम इंडिया
  • सबसे बड़ा सवाल, ईशान किशन कहां खेलेंगे

India vs South Africa T20 Live Score Streaming Online Today Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारतीय टीम अपना पहला अभ्यास मैच खेलने के लिए तैयार है। सितारों से सजी टीम इंडिया आज वर्ल्ड कप के पहले प्रैक्टिस मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम जिससे भारत ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मे हराकार खिताब जीता था। मेजबान भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका टी20 टीम की कप्तानी एडेन मार्करम (Aiden Markram) कर रहे हैं जिन्होंने हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में जोरदार बल्लेबाजी करके दिखाई थी।

टीम इंडिया ने आज के अभ्यास मैच मैच में उतरने से पहले न्यूजीलैंड को 5 टी20 मैचों की सीरीज में 4-1 से शिकस्त दी है इसलिए उनका हौसला बढ़ा हुआ है। हालांकि भारत के सामने चुनौती होगी बल्लेबाजी क्रम को व्यवस्थित करने की, क्योंकि तिलक वर्मा (Tilak Varma) लौट आए हैं और अब तक उनके तीसरे नंबर पर ईशान किशन (Ishan Kishan) रनों का अंबार लगा रहे थे। दक्षिण अफ्रीकी टीम की तरफ से मारको येनसेन (Marco Jansen), क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) और डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। अब आपको बताते हैं कि आज होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप अभ्यास मैच को आप कब व कहां देख सकते हैं, कैसे पता करें लाइव स्कोर।

टी20 विश्व कप 2026 अभ्यास मैच में भारत और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत कब होगी? (IND vs SA T20 World Cup Warm-Up Match Date, Time And Venue)

इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप का वॉर्म-अप गेम आज 4 फरवरी 2026 (बुधवार) को भारतीय समय के अनुसानर शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। इस मैच का टॉस शाम 6:30 बजे होगा। अभ्यास मैच का आयोजन मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने जा रहा है जहां दोनों टीमें विश्व कप के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ संयोजन को आजमाने की कोशिश करेंगी।

भारक बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच T20 विश्व कप 2026 का अभ्यास मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देखें? (Where To Watch IND vs SA T20 World Cup Practice Match On TV)

मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम और मेहमान दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के बीच टी20 विश्व कप 2026 के अभ्यास मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा।

T20 विश्व कप 2026 के लिए इंडिया और साउथ अफ्रीका की टीमें (India And South Africa Full Squads For T20 World Cup 2026)

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर।

दक्षिण अफ्रीकी टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), कोर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, मार्को जानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, कागिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, रेयान रिकेल्टन और जेसन स्मिथ।

भारत वर्सेस दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप 2026 अभ्यास मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें? (IND vs SA T20 World Cup Warm-Up Game Live Streaming)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के अभ्यास मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर देख सकते हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थी author

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और... और देखें

End of Article