IND VS SA 4th T20 Highlights: साल के आखिरी टी20ई मैच में भारत के सिर सजा जीत का सेहरा, द.अफ्रीका को सीरीज में 3-1 से रौंदा
IND Vs SA 4th T20 Highlights: भारत और द.अफ्रीका के बीच खेली गई चार मैचों की टी20ई सीरीज अब समाप्त हो गई है। इस श्रृंखला के आखिरी मैच में भारत ने 3-1 से जीत दर्ज कर ली है। इसके आखिरी मैच में भारत ने 135 रनों से जीत दर्ज की है। आइए जानते हैं मैच की टॉप हाईलाइट्स
IND VS SA 4th T20 Highlights: साल के आखिरी टी20ई मैच में भारत के सिर सजा जीत का सेहरा, द.अफ्रीका को सीरीज में 3-1 से रौंदा
मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने संजू सैमसन और तिलक वर्मा की शतकीय पारी की बदौलत 283 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में द.अफ्रीका की टीम के 4 विकेट गिर गए हैं। स्टब्स और मिलर क्रीज पर हैं। द.अफ्रीका का स्कोर 50 पार पहुंच गया है।
मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने संजू सैमसन और तिलक वर्मा की धमाकेदार नाबाद शतकीय पारियों की बदौलत शुक्रवार को चौथे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक विकेट पर 283 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।यह भारत का टी20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक का विदेशी सरजमीं पर और दक्षिण अफ्रीकी धरती पर किसी भी देश द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। सैमसन और वर्मा ने दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 93 गेंद में 210 रन की नाबाद साझेदारी निभाई जो भारत के लिए इस प्रारूप में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी भागीदारी भी रही। सैमसन 51 गेंद में छह चौके और आठ छक्के से 100 रन पूरे किये और वर्मा ने अपना सैकड़ा पूरा करने के लिए 41 गेंद खेलीं जिसमें छह चौके और नौ छक्के शामिल थे। अभिषेक शर्मा ने 36 रनों की तेज पारी खेली लेकिन वे आउट हो गए। इसके बाद संजू और तिलक ने मोर्चा संभाला और भारत को विशाल स्कोर की ओर ले गए।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (IND vs SA 4th T20 Playing XI)
भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेलटन, रीज़ा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), डेविड मिलर, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, एंडिले सिमलेन, केशव महाराज, लूथो सिपाम्ला
IND Vs SA 4th T20 Live Cricket Score Streaming, TV Telecast Channel in India: Watch Here
दोनों टीमों के स्क्वॉड (IND vs SA 4th T20i Squad)
भारत स्कॉड (IND Vs SA 4th T20 Match Today, India Squads)
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अवेश खान, जितेश शर्मा, विजयकुमार वैश्य, यश दयाल।
दक्षिण अफ्रीका स्क्वॉड (IND Vs SA 4th T20 Match Today, South Africa Squads)
रयान रिकेलटन, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, एंडिले सिमलेन, केशव महाराज, लुथो सिपामला, नकाबायोमजी पीटर, पैट्रिक क्रूगर, मिहलाली मपोंगवाना, डोनोवन फरेरा, ओटनील बार्टमैन।
IND vs SA 4th T20 Win Prediction Today Match in Hindi: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथे टी20 मुकाबले से पहले यहां देखें आज का मैच कौन जीतेगा
