भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथे टी20 मुकाबले से पहले यहां देखें आज का मैच कौन जीतेगा

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 4 टी20 मैचों की सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले जानते हैं कि आज का मुकाबला कौन जीतेगा?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है। दोनों टीमों के बीच चार टी20 मैचों की सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। सीरीज में टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया 2-1 से आगे हैं। सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 61 रन से जीत हासिल की और 1-0 से बढ़त हासिल की थी। इसी तरह दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था और दक्षिण अफ्रीका ने बढ़त को 1-1 से बराबर कर दिया। तीसरे मुकाबले में तिलक वर्मा की तूफानी पारी की बदौलत टीम इंडिया न केवल जीत की पटरी पर लौटी, बल्कि एक बार फिर बढ़त हासिल की। चौथे मुकाबले में टीम इंडिया की नजर जीत पर है। इसके अलावा सीरीज भी अपने नाम करने की कोशिश रहेगी।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथे टी20 मुकाबले से पहले यहां देखें आज का मैच कौन जीतेगा

भारत और दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड (IND vs SA Head To Head)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अभी तक कुल 30 टी20 मैच खेले गए हैं। इसमें भारत का पलड़ा काफी मजबूत है। टीम इंडिया को 30 मैचों में से 17 मैचों में जीत मिली है, जबकि दक्षिण अफ्रीका को 12 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबले का परिणाम नो रिजल्ट रहा है।

End of Feed