IND vs SA 4th T20 Live Streaming: इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका का चौथा टी20 मैच का सीधा लाइव प्रसारण, देखें आज के मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट

IND vs SA 4th T20 Live Streaming: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा और निर्णायक मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। भारत के पास सीरीज जीतने का मौका है जबकि साउथ अफ्रीका की कोशिश बराबरी की होगी।

IND vs SA 4th T20 Live Streaming: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा और निर्णायक मुकाबला 15 नवंबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला जोहांसबर्ग के वांडरर्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। तीसरा टी20 जीतने के बाद टीम इंडिया के सीरीज हारने की संभावना खत्म हो गई है। अब यहां से या तो सूर्या एंड कंपनी सीरीज जीत सकती है या फिर साउथ अफ्रीका की टीम बराबरी कर सकती है, लेकिन बराबरी कर पाना भी उसके लिए आसान नहीं होगा।

ind vs sa 4th t20 live streaming.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-TNN)

तिलक वर्मा के फॉर्म में आने से टीम इंडिया की बल्लेबाजी और भी मजबूत हो गई है। दूसरी तरफ रमनदीप सिंह के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने से बल्लेबाजी में भी गहराई आई है। स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई तो पहले से ही फॉर्म में थे। अर्शदीप सिंह ने भी तीसरे टी20 मुकाबले में 3 विकेट लेकर फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए हैं।

End of Feed