क्रिकेट

IND vs SA 2nd ODI Pitch Report: रन बरसेंगे या विकेट गिरेंगे, भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट

IND vs SA 2nd ODI Pitch Report Today Match In Hindi: आज (3 December 2025) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का दूसरा व अहम मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में अगर भारतीय टीम जीती तो वो सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने में सफल हो जाएगी क्योंकि उसके पास पहले मैच में जीत की बढ़त है। आज दूसरा वनडे मैच रायपुर में खेला जाना है। यहां हम जानेंगे भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट और मैदान से जुड़े कुछ खास आंकड़े।

Image

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज 2025
  • आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच
  • दूसरा वनडे मुकाबला रायपुर में खेला जाएगा

IND vs SA 2nd ODI Pitch Report In Hindi Today Match: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच आज तीन वनडे मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर (Raipur) में होने जा रहा है। सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने हाई-स्कोरिंग मैच के दौरान शानदार जीत दर्ज की थी, जिसमें विराट कोहली (Virat Kohli) के शतक और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के अर्धशतक ने भारत को बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की थी। अब दूसरे वनडे की बारी है। भारतीय वनडे टीम की कमान केएल राहुल (KL Rahul) के हाथों में है। जबकि मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) होंगे। दूसरा वनडे मैच दोपहर 1:30 बजे से से शुरू होगा और मैच का टॉस 1:00 बजे होगा। आज भारतीय टीम जीत के इरादे से उतरेगी ताकि ना सिर्फ मैच बल्कि सीरीज में भी 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करके खिताब पर कब्जा जमाया जा सके।

दूसरे वनडे मैच से पहले मेहमान दक्षिण अफ्रीका और मेजबान भारतीय टीम के बीच वनडे क्रिकेट इतिहास के कुछ आंकड़ों भी देख लेते हैं। आज तक वनडे इतिहास में ये दोनों टीमें 95 मैचों में टकरा चुकी है। इन मैचों में दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय क्रिकेट टीम को 51 बार मात दी है। वहीं, भारत ने द.अफ्रीका को 41 वनडे में हराया है। मौजूदा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज भारत में खेली जा रही है तो यहां से जुड़े आंकड़े भी जान लीजिए। भारत में आज तक दोनों टीमों के बीच 33 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इनमें भारतीय क्रिकेट टीम ने 19 मैचों जीत दर्ज की है, जबकि मेहमान साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को उन्हीं के घर में 14 मैचों में शिकस्त दी है।

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट (IND vs SA 2nd ODI Pitch Report)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium) में खेला जाना है। इस मैदान पर अब तक सिर्फ एक डे-नाइट मैच हुआ जो कि 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। उस मैच में न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी और कुल 34.3 ओवर में 108 रन पर ऑल-आउट हो गई थी। जवाब में भारत ने 20.1 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया था। उस दिन भारतीय तेज गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया था जिसमें मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या मुख्य रूप से शामिल थे, हालांकि इस समय दोनों मौजूदा टीम में नहीं हैं। अगर बात करें मौजूदा पिच की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां तेज गेंदबाजों को फिर मदद मिल सकती है लेकिन इस बार पिच बल्लेबाजों को भी फायदा पहुंचाएगी ऐसे आसार दिख रहे हैं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीमें (India and South Africa ODI Series Squads)

भारतीय क्रिकेट टीम: केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह।

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्क्रम, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, मार्को यानसन, टोनी डी जॉर्जी , रुबिन हरमन, ओटनील बार्टमैन, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेलटन, प्रेनेलन सुब्रायन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के और केशव महाराज।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article