क्रिकेट

IND vs SA 2nd ODI Match Timing Today 2025: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच

IND vs SA 2nd ODI Match 2025 Timing Today, इंडिया दक्षिण अफ्रीका का मैच आज कितने बजे शुरू होगा? मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम और मेहमान दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के बीच तीन वनडे मैचों की द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जाना है। यहां हम जानेंगे कि ये मैच कब और कहां खेला जाएगा, इसे कब और कहां देख सकते हैं।

Image

भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे मैच कब शुरू होगा

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडिया-साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज 2025
  • आज भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे मैच
  • टीम इंडिया सीरीज जीतने मैदान पर उतरेगी

IND vs SA 2nd ODI Match Timing Today: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और टीम इंडिया के बीच 50 ओवर क्रिकेट यानी वनडे क्रिकेट का धमाल जारी है। भारत बनाम दक्षिण (India vs South Africa) वनडे सीरीज का पहला मैच रांची में खेला गया जहां टीम इंडिया ने विराट कोहली (Virat Kohli) के जबरदस्त शतक के दम पर जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की थी। अब आज दूसरे वनडे मैच की बारी है। टीम इंडिया की कप्तानी केएल राहुल (KL Rahul) कर रहे हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका की वनडे टीम की कमान तेम्बा बावुमा (Aiden Markram) के हाथों में है। भारत इस सीरीज में 1-0 की बढ़त के साथ आगे चल रहा है और आज अगर टीम इंडिया को जीत मिली तो वो वनडे सीरीज पर कब्जा जमाने में सफल हो जाएगी।

भारतीय क्रिकेट टीमऔर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच आंकड़ों की बात करें तो अब तक ODI क्रिकेट इतिहास में दोनों टीमें 95 मैच खेल चुकी हैं। इन मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 51 बार हराया है। जबकि, भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका वनडे टीम को 41 वनडे मुकाबलों में शिकस्त दी है। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैच बेनतीजा रहे थे। फिलहाल भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज भारतीय जमीन पर खेली जा रही है। भारतीय जमीन पर अब तक दोनों टीमों के बीच 33 वनडे मैच हो चुके हैं, जिसमें भारत ने 19 मैचों जीत दर्ज की है, वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भारत में 14 वनडे मैचों में टीम इंडिया को मात देने में सफलता हासिल की है।

कहां होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच? (IND vs SA 2nd ODI Match Venue)

भारत और द.अफ्रीका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब होगा भारत-द.अफ्रीका दूसरा वनडे मुकाबला? (IND vs SA 2nd ODI Match Date)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच बुधवार (3 दिसंबर 2025) को खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा होगा टीम इंडिया और द.अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच? (IND vs SA 2nd ODI Match Timing)

भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा जबकि मैच का टॉस आधा घंटा पहले यानी 1:00 बजे होगा।

वनडे सीरीज के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें (India-South Africa Squads For ODI Series)

टीम इंडिया: केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा।

दक्षिण अफ्रीकी टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्क्रम, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, केशव महाराज, मार्को यानसन, टोनी डी जॉर्जी, रुबिन हरमन, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेलटन, प्रेनेलन सुब्रायन।

कहां देख सकते हैं भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच लाइव? (India vs South Africa 2nd ODI Live Streaming)

मेजबान भारत और मेहमान दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकते हैं। वहीं, इसकी ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article