IND vs PAK
मैच में भारतीय टीम की कप्तानी मोहम्मद इरफान कर रहे थे और टीम में वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा सितारे भी मौजूद थे लेकिन वे पाकिस्तान की गेंदबाजी और बल्लेबाजी के आगे पस्त हो गए। पाकिस्तान मैच में शुरुआत से ही आगे चल रही थी। टीम की तरफ से जीत के हीरो शाहजैब खान रहे जिन्होंने 159 रनों की शानदार पारी खेली और पाकिस्तान के लिए मैच का रुख ही पलट के रख दिया।
