क्रिकेट

IND vs PAK, ICC Champions Trophy 2025 LIVE Telecast: जानें कब और कहां देखें भारत पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच की Live Streaming

India vs Pakistan ICC Champions Trophy 2025 Match Live Streaming: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का पांचवां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। आइए जानते हैं चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के इस सबसे बड़े महा मुकाबले को आप कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं।

Image

भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लाइव टेलिकास्ट और स्ट्रीमिंग

IND vs PAK, ICC Champions Trophy 2025 Match Updates, India vs Pakistan Match Live Streaming: पाकिस्तान की मेजबानी में आयोजित हो रही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के चौथे मुकाबले में आज चिरप्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ग्रुप ए में शामिल भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों का यह दूसरा मुकाबला है। पाकिस्तान को अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं टीम इंडिया ने बांग्लादेश को अपने पहले मुकाबले में 6 विकेट से पटखनी दी थी। पाकिस्तान के लिए ये मुकाबला करो या मरो का है। अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच गंवा देता है तो उसके लिए सेमीफाइनल के दरवाजे तकरीबन बंद हो जाएंगे। ऐसे में भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का रोमांच और बढ़ गया है। ये मुकाबला दुबई के दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium, Dubai) में खेला जाएगा। भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में है वहीं पाकिस्तान की कप्तानी मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) संभाल रहे हैं। आइए जानते हैं दुबई में खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पांचवें और सबसे बड़े मुकाबले का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग आप कब और कहां देख सकते हैं?

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ दुबई में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तानी टीम मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है। जबकि टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

भारत की प्लेइंग 11 (India Playing XI againt Pakistan ICC Champions Trophy 2025)

रोहित शर्मा(कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल(विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव।

पाकिस्तान की प्लेइंग 11 (Pakistan Playing XI againt Pakistan ICC Champions Trophy 2025)

इमाम उल हक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान(कप्तान और विकेटकीपर), सऊद शकील, सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

भारत और पाकिस्तान के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs PAK Head to Head in Champions Trophy)

भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे क्रिकेट में अबतक कुल 135 मैच खेले गए हैं। इनमें से टीम इंडिया 57 और पाकिस्तान 73 मैच में जीत हासिल करने में सफल रहा है। पांच मैच का कोई परिणाम नहीं निकला। दोनों के बीच वनडे फॉर्मेट में कोई मैच टाई नहीं हुआ है।

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा (India vs Pakistan ICC Champions Trophy 2025 Match Date)

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पांचवां मुकाबला शुक्रवार (23 फरवरी 2025) को खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पांचवां मुकाबला कहां खेला जाएगा। (India vs Pakistan ICC Champions Trophy 2025 Match Venue)

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुकाबला दुबई के दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुकाबला कितने बजे से खेला जाएगा (India vs Pakistan ICC Champions Trophy 2025 Match Time)

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पांचवां मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 2:30 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 2:00 PM बजे होगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले को आप टीवी पर कहां देख सकते हैं (India vs Pakistan ICC Champions Trophy 2025 Match Match On TV)

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर लाइव देख सकते हैं। हिंदी अग्रेजी सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं में प्रसारण किया जा रहा है।

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (India vs Pakistan ICC Champions Trophy 2025 Match Live Streaming)

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पांचवें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार (Jiohotstar) ऐप पर देख सकते हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article