क्रिकेट

IND vs PAK:पाकिस्तानी पेस बैटरी ने एशिया कप में रचा इतिहास, जो पहले नहीं हुआ वो कर दिखाया

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 2, 2023, 09:23 PM IST

पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने भारत के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले में वो कर दिखाया जो एशियाई कप इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था।

Image

शाहीन शाह अफरीदी

Photo : AP

पल्लेकल: पाकिस्तान के तेज गेंदबाजी आक्रमण ने भारत के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले में धमाल मचा दिया। शाहीन अफरीदी की अगुवाई वाले पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण ने भारतीय टीम को 48.5 ओवर में 266 रन पर ढेर कर दिया। पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने भारत के सभी खिलाड़ियों के विकेट अपने खाते में डाले। ऐसा एशिया कप के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ कि पारी के सभी विकेट तेज गेंदबाजों के खाते में गए हों।

शाहीन ने 10 ओवर में झटके 4 विकेट

भारत के खिलाफ पल्लेकेल में शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तानी गेंदबाजी की अगुआई करते हुए 10 ओवर में 35 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। रोहित शर्मा और विराट कोहली को बोल्ड करके शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद उन्होंने हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा के विकेट झटककर टीम इंडिया को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया। शाहीन अपने पहले स्पेल में दो ओवर मेडन भी डाले थे।

नसीम शाह और हारिस रउफ के खाते में गए 3-3 विकेट

शाहीन के अलावा नसीम शाह और हारिस रउफ ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। हारिस रउफ ने 9 ओवर में 58 रन देकर और नसीम शाह ने 8.5 ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। पाकिस्तानी पेसर्स की गेंदों के सामने भारतीय बल्लेबाज असहज नजर आए और अपने विकेट आसानी से उनकी झोली में डाल दिए। पाकिस्तानी स्पिनर्स कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए। उनकी झोली में कोई विकेट नहीं गया।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article