बिजनेस

सोने का भाव आज का 18 नवंबर 2026: लगातार 6ठे दिन गिरावट के बाद आज सुबह क्या है रेट, अपने शहर में जानें 24, 22, 18 कैरेट की कीमत

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 18 November 2026: पटना, लखनऊ, दिल्ली-NCR समेत आपके शहरों में 24K, 22K और 18K सोने की ताजा कीमत क्या है।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए (तस्वीर- istock/AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 18 November 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,34,250 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,34,223 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम 1,34,840 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3,841.70 डॉलर प्रति औंस हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में लगातार 6ठे दिन घटकर 1,38,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,36,200 रुपये, 22 कैरेट की कीमत 1,24,850 रुपये, 18 कैरेट की कीमत 1,02,180 रुपये प्रति 10 ग्राम है। साथ ही जानिए आपके शहर में कैरेट के हिसाब से ताजा रेट क्या है।

देश के शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹136200₹124850₹102180
मुंबई₹136040₹124700₹102030
कोलकाता₹136040₹124700₹102030
चेन्नई₹136040₹124700₹102050
पटना₹136100₹124750₹102080
लखनऊ₹136200₹124850₹102180
मेरठ₹136200₹124850₹102180
अयोध्या₹136200₹124850₹102180
कानपुर₹136200₹124850₹102180
अलीगढ़₹136200₹124850₹102180
मुरादाबाद₹136200₹124850₹102180
मिर्जापुर₹136200₹124850₹102180
झांसी₹136200₹124850₹102180
मथुरा₹136200₹124850₹102180
गोरखपुर₹136200₹124850₹102180
बरेली₹136200₹124850₹102180
प्रयागराज₹136200₹124850₹102180
वाराणसी₹136200₹124850₹102180
आगरा₹136200₹124850₹102180
गाजियाबाद₹136200₹124850₹102180
नोएडा₹136200₹124850₹102180
गुरुग्राम₹136200₹124850₹102180
जयपुर₹136200₹124850₹102180
लुधियाना₹136200₹124850₹102180
गुवाहाटी₹136040₹124700₹102030
जलगांव₹136040₹124700₹102030
इंदौर₹136100₹124750₹102080
भोपाल₹136100₹124750₹102080
अहमदाबाद₹136100₹124750₹102080
वडोदरा₹136100₹124750₹102080
सूरत₹136100₹124750₹102080
पुणे₹136040₹124700₹102030
नागपुर₹136040₹124700₹102030
चंडीगढ़₹136200₹124850₹102180
नासिक₹136070₹124730₹102060
बैंगलोर₹136040₹124700₹102030
भुवनेश्वर₹136040₹124700₹102030
कटक₹136040₹124700₹102030
अमरावती₹136040₹124700₹102030
विशाखापत्तनम₹136040₹124700₹102030
मैसूर₹136040₹124700₹102030
विजयवाड़ा₹136040₹124700₹102030
कोयंबटूर₹136040₹124700₹102050
मंगलौर₹136040₹124700₹102030
मदुरै₹136040₹124700₹102050
रायपुर₹136040₹124700₹102030
बेलगाम₹136040₹124700₹102030
राजमुंदरी₹136040₹124700₹102030
हैदराबाद₹136040₹124700₹102030
दावनगेरे₹136040₹124700₹102030
बेल्लारी₹136040₹124700₹102030
सलेम₹136040₹124700₹102050
वेल्लोर₹136040₹124700₹102050
अमरावती₹136040₹124700₹102030
गुंटूर₹136040₹124700₹102030
नेल्लोर₹136040₹124700₹102030
काकीनाडा₹136040₹124700₹102030
तिरुपति₹136040₹124700₹102030
कडपा₹136040₹124700₹102030
अनंतपुर₹136040₹124700₹102030
वारंगल₹136040₹124700₹102030
निजामाबाद₹136040₹124700₹102030
खम्मम₹136040₹124700₹102030
बेरहामपुर₹136040₹124700₹102030
राउरकेला₹136040₹124700₹102030
राजकोट₹136100₹124750₹102080
वसई-विरार₹136070₹124730₹102060
औरंगाबाद₹136040₹124700₹102030
सोलापुर₹136040₹124700₹102030
भिवंडी₹136070₹124730₹102060
कोल्हापुर₹136040₹124700₹102030
लातूर₹136070₹124730₹102060
तिरुपुर₹136040₹124700₹102050
तिरुनेलवेली₹136040₹124700₹102050
त्रिची₹136040₹124700₹102050
संबलपुर₹136040₹124700₹102030
इरोड₹136040₹124700₹102050
कोच्चि₹136040₹124700₹102030
थाइन₹136040₹124700₹102030
अमृतसर₹136200₹124850₹102180
नागरकोइल₹136040₹124700₹102050
तिरुवनंतपुरम₹136040₹124700₹102030
तंजावुर₹136040₹124700₹102050
गोवा₹136040₹124700₹102030
करूर₹136040₹124700₹102050
कुंभकोणम₹136040₹124700₹102050
नमक्कल₹136040₹124700₹102050
धर्मपुरी₹136040₹124700₹102050
डिंडीगुल₹136040₹124700₹102050
तूतीकोरिन₹136040₹124700₹102050
कुड्डालोर₹136040₹124700₹102050
कांचीपुरम₹136040₹124700₹102050
कृष्णागिरी₹136040₹124700₹102050
विल्लुपुरम₹136040₹124700₹102050
कोविलपट्टी₹136040₹124700₹102050
तिरुवन्नामलाई₹136040₹124700₹102050
होसुर₹136040₹124700₹102050
कराइकुडी₹136040₹124700₹102050
पुदुक्कोट्टई₹136040₹124700₹102050
रामनाथपुरम₹136040₹124700₹102050
अम्बुर₹136040₹124700₹102050
कन्याकुमारी₹136040₹124700₹102050
नागपट्टिनम₹136040₹124700₹102050
विरुधुनगर₹136040₹124700₹102050
कल्लाकुरिची₹136040₹124700₹102050
पोलाची₹136040₹124700₹102050
अर्काट₹136040₹124700₹102050
पलानी₹136040₹124700₹102050
अरियालूर₹136040₹124700₹102050
मोहाली₹136200₹124850₹102180
परमाकुदी₹136040₹124700₹102050
पेरम्बलूर₹136040₹124700₹102050
जयनकोंडम₹136040₹124700₹102050
कोडईकनाल₹136040₹124700₹102050
ऊटी₹136040₹124700₹102050
रामेश्वरम₹136040₹124700₹102050
शिवगंगा₹136040₹124700₹102050
तिरुवरुर₹136040₹124700₹102050
त्रिशूर₹136040₹124700₹102030
पांडिचेरी₹136040₹124700₹102050
चित्रदुर्ग₹136040₹124700₹102030
गडग₹136040₹124700₹102030
बागलकोट₹136040₹124700₹102030
मंड्या₹136040₹124700₹102030
भद्रावती₹136040₹124700₹102030
कोलार₹136040₹124700₹102030
तुमकुर₹136040₹124700₹102030
कोल्लम₹136040₹124700₹102030
अलाप्पुझा₹136040₹124700₹102030
कोट्टायम₹136040₹124700₹102030
पलक्कड़₹136040₹124700₹102030
मलप्पुरम₹136040₹124700₹102030
कोझिकोड₹136040₹124700₹102030
कन्नूर₹136040₹124700₹102030
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का ताजा भाव (18 नवंबर 2026)

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

कमजोर वैश्विक रुख और रुपये की मजबूती के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत में लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। सोना 1,400 रुपये गिरकर 1.38 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,400 रुपये घटकर 1,38,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई, जो सोमवार को 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। 9 नवंबर से अबतक सोने में 8,300 रुपये या करीब 6 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। विदेशी बाजारों में हाजिर सोना 3,856.61 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा।

पिछले दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव

निचले स्तर पर लिवाली आने से मंगलवार को सोने का वायदा भाव 171 रुपये बढ़कर 1.34 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। हालांकि, अमेरिकी डॉलर में मजबूती और ब्याज दरों में फिर बढ़ोतरी की आशंका से सोने की कीमतों में तेजी सीमित रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर आपूर्ति वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 171 रुपये यानी 0.13 प्रतिशत बढ़कर 1,34,710 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 2,166 रुपये यानी 1.6 प्रतिशत गिरकर 13 महीने के निचले स्तर 1,34,539 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई थी। शुक्रवार को इसका बंद भाव 1,36,705 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में सुधार दिखा। कॉमेक्स पर दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट का भाव 14.80 डॉलर यानी 0.38 प्रतिशत बढ़कर 3,867.80 डॉलर प्रति औंस हो गया। हालांकि, यह 14 महीने के निचले स्तर के करीब बना रहा।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में जिंस के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुझानों के कारण मंगलवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमतें दबाव में रहीं, जबकि मजबूत होते भारतीय रुपये ने गिरावट के इस दबाव को और बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये का मजबूत होकर 93.51 पर पहुंचना (जो अप्रैल के बाद से इसका सबसे मजबूत स्तर है), घरेलू सर्राफा बाजार पर दबाव बढ़ा रहा है। मिराए एसेट शेयरखान में जिंस के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि कीमती धातुओं पर निकट भविष्य में दबाव जारी रहने का अनुमान है, क्योंकि बाजार दिसंबर और अगले साल की पहली छमाही में संभावित दर वृद्धि की तैयारी कर रहे हैं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक ब्रोकरेज मंच लेमन के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा कि पिछले सत्र में भारी बिकवाली के बाद मंगलवार को सोने के वायदा भाव में सुधार आया। निचले स्तर पर निवेशकों की लिवाली से कीमतों को सहारा मिला। हालांकि, उन्होंने कहा कि मजबूत अमेरिकी डॉलर, ऊंची बॉन्ड प्रतिफल दर और दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में एक और बढ़ोतरी की आशंका से कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी सीमित रह सकती है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article