Champions Trophy 2025, IND vs PAK Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India vs Pakistan Match Playing X1: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का सबसे रोमांचक मुकाबला आज खेला जाएगा। टूर्नामेंट के पांचवें मुकाबले में दो बार की चैम्पियन भारत का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन पाकिस्तान से होगा। फैंस का इस मुकाबले का काफी लंबे समय से इंतजार था। वहीं, टीम इंडिया के पास पाकिस्तान से बदला देने का भी अच्छा मौका है। इससे पहले सीजल यानी चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 के खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने भारत को मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया था। दुबई में खेले जाने वाले मुकाबले में टीम इंडिया को जीत मिलती है तो टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी और मेजबान पाकिस्तान को यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। अगर इस मुकाबले में पाकिस्तान टीम को हार मिलती है तो वह नॉकआउट की रेस से बाहर हो जाएगी। इस मुकाबले में दोनों टीमों की स्थिति करो या मरो वाली है।
भारत और पाकिस्तान हेड टू हेड (India vs Pakistan Head To Head)
आंकड़ों के अनुसार देखें तो पाकिस्तान के खिलाफ भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं है। वनडे फॉर्मेट में दोनों टीमों के बीच 135 मैच खेले गए हैं, जिसमें पाकिस्तान की टीम को 73 मैचों में जीत मिली है, जबकि टीम इंडिया को 57 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 5 मुकाबलों का परिणाम नो रिजल्ट रहा है। भारत को घरेलू मैदान पर 12 मैचों में, अवे वेन्यू पर 11 मैचों में और न्यूट्रल वेन्यू पर 34 मैचों में जीत मिली है। वहीं, पाकिस्तान की टीम को घरेलू मैदान पर 14 मैचों में, अवे वेन्यू पर 19 मैचों में और न्यूट्रेल वेन्यू पर 40 मैचों में जीत मिली है।
| Ind Vs Pak Match Today |
| Ind Vs Pak Match Today का मुकाबला देखने लायक होगा |
| Ind Vs Pak Match Today में क्या भारत बढ़ा सकता है जीत का आंकड़ा? |
| Ind Vs Pak Match Today में पाकिस्तान फिर से जीत दर्ज करेगा? |
| Ind Vs Pak Match Today में क्या होगा नतीजा? |
| Ind Vs Pak Match Today में भारत का घरेलू रिकॉर्ड कैसा रहेगा? |
| Ind Vs Pak Match Today में क्या भारत अवे वेन्यू पर जीत सकता है? |
| Ind Vs Pak Match Today का न्यूट्रल वेन्यू पर प्रदर्शन कैसा रहेगा? |
चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान का रिकॉर्ड (Champions Trophy 2025, India vs Pakistan Head To Head)
चैम्पियंस ट्रॉफी में भी पाकिस्तान के खिलाफ भारत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं है। चैम्पियंस ट्रॉफी में अभी तक दोनों टीमों के बीच कुल 5 मैच खेले गए हैं। पाकिस्तान की टीम को 3 मैचों में जीत मिली है, जबकि टीम इंडिया को 2 मैचों में ही जीत मिली है।
भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड टेबल फॉर्मेट में
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में हुई थी आखिरी बार भिड़ंत (IND vs PAK ODI World Cup 2023 Records)
वनडे क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान टीमें एक-दूसरे से 2023 के वर्ल्ड कप के दौरान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ी थी। उस मुकाबले को भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 191 रन पर ढेर कर दिया था और 192 रन के विजयी लक्ष्य को 30.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह हार-जीत का अंतर साबित हुए थे।
दुबई में टीम इंडिया का रिकॉर्ड (India vs Pakistan ODI Head to Head at Dubai)
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत का रिकॉर्ड काफी तगड़ा है। दोनों टीमों के बीच आखिरी बार भिड़ंत 2021 के टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हुई थी। उस मुकाबले में टीम इंडिया को 10 विकेट के अंतर से करारी हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच ने भारतीय टीम का अभियान ग्रुप राउंड में ही खत्म कर दिया था। अगर वनडे फॉर्मेट की बात करें तो दुबई में भारत पाकिस्तान की टीम आखिरी बार दुबई में साल 2018 में एशिया कप के दौरान दो बार भिड़े थे। दोनों ही मैच में पाकिस्तान को हार का मुंह देखना पड़ा था।
IND vs PAK Match, भारत और पाकिस्तान
दिनांक: 23 फरवरी 2025
समय: 2 :30 PM
मैदान: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
भारत की संभावित प्लेइंग-11 (India Probable Playing-11)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और हर्षित राणा।
पाकिस्तान की प्लेइंग-11 (Pakistan Playing-11)
इमाम उल हक, उस्मान खान, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान आगा, तय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।
भारत और पाकिस्तान ड्रीम-11 भविष्यवाणी (IND vs PAK Match Dream11 Team-1)
विकेटकीपर: मोहम्मद रिजवान।
बल्लेबाज: रोहित शर्मा, विराट कोहली, बाबर आजम, शुभमन गिल।
ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आगा सलमान।
गेंदबाज: मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा।
भारत और पाकिस्तान कप्तान और उप कप्तान (IND vs PAK Match Captain and Vice Captain)
कप्तान: अक्षर पटेल।
उप-कप्तान: सलमान आगा।
भारत और पाकिस्तान ड्रीम-11 भविष्यवाणी (IND vs PAK Match Dream11 Team-2)
विकेटकीपर: मोहम्मद रिजवान।
बल्लेबाज: विराट कोहली, शुभमन गिल।
ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आगा सलमान, हार्दिक पंड्या।
गेंदबाज: मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, हारिस राउफ, शाहीन शाह अफरीदी।
भारत और पाकिस्तान कप्तान और उप कप्तान (IND vs PAK Match Captain and Vice Captain)
कप्तान: विराट कोहली।
उप-कप्तान: हार्दिक पंड्या।
भारत और पाकिस्तान ड्रीम-11 भविष्यवाणी (IND vs PAK Match Dream11 Team-3)
विकेटकीपर: मोहम्मद रिजवान।
बल्लेबाज: रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल।
ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, आगा सलमान।
गेंदबाज: मोहम्मद शमी, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस राउफ।
भारत और पाकिस्तान कप्तान और उप कप्तान (IND vs PAK Match Captain and Vice Captain)
कप्तान: सलमान आगा।
उप-कप्तान: हार्दिक पंड्या।
भारत का स्क्वॉड (India Squad)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, वरुण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान का स्कॉड (Pakistan Squad)
मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान अली आगा (उप कप्तान), बाबर आजम, इमाम उल हक, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।
(*Disclaimer: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)
