क्रिकेट

IND VS NZ T20 World Cup Final 2026 Ticket Price: जानिए कितने का टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच का टिकट, कैसे करें बुक, जानें डिटेल

IND Vs NZ Men's T20 World Cup Final 2026 Ticket Price, Ahmedabad Narendra Modi Stadium Ticket Booking Details: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में खिताबी भिड़ंत होने जा रही है। जानिए दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में मैच का लुत्फ उठान के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने पड़ेंगे। जानिए कितने में बिक रहे हैं फाइनल मैच के टिकट और कैसे करें अपनी सीट बुक?

Image

टी20 विश्व कप 2026, भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल के टिकट की कीमत

IND Vs NZ T20 World Cup Final 2026 Ticket Price: टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी भिड़ंत 8 मार्च को होने जा रही है। ये मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैदान पर एक लाख बत्तीस हजार दर्शक एक साथ मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। मेजबान टीम इंडिया फाइनल में है और लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम करने का कोशिश कीवी टीम के खिलाफ करेगी। वहीं न्यूजीलैंड की कोशिश पहली बार व्हाइट बॉल फॉर्मेट में विश्व चैंपियन बनने पर होगी। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसक इस मैच के गवाह बनाना चाहेंगे। ऐसे में टिकट की मांग बढ़ गई है। भारतीय प्रशंसक किसी भी कीमत पर मैच का टिकट हासिल करना चाहते हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले के टिकट किस कीमत पर बिक रहे हैं और प्रशंसक इन्हें आधिकारिक माध्यमों से कहां खरीद सकते हैं?

यहां से खरीद सकते हैं टिकट (Final Match Ticket Price Booking)

भारतीय फैन्स टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल का टिकट BookMyShow से टिकट खरीद सकते हैं। इसके अलावा टिकट आईसीसी के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है। टीम इंडिया फाइनल में पहुंची है। प्रशंसक सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया को हिस्ट्री रिपीट और हिस्ट्री डिफीट करना चाहते हैं। ऐसे में टिकट को लेकर मारा मारी मची हुई है। फैन्स को धोखाधड़ी से बचने के लिए अनऑफिशियल रीसेल प्लेटफॉर्म से टिकट खरीदने से बचना चाहिए।

टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच की टिकट की क्या कीमत है? (IND vs NZ T20 World Cup Final Ticket Price)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच की शुरुआती कीमत 3000 रुपये है। प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी और क्लब लाउंज वाली सीटों की कीमत लगभग 50 हजार से 75 हजार रुपये के बीच है।

भारत और न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप 2026 फाइनल वेन्यू (IND vs NZ T20 World Cup Final Venue)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप 2026 फाइनल लाइव टेलीकास्ट (IND vs NZ T20 World Cup Final Live Telecast)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं।

भारत और न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप 2026 की लाइव स्ट्रीमिग आप कहां देखें (IND vs NZ T20 World Cup Final Live Streaming)

भारत और न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में दोनों टीम(IND vs NZ T20 World Cup Final Teams)

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा

न्यूजीलैंड: मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, कोल मैककॉन्ची रिजर्व: बेन सियर्स

आईसीसी नॉक-आउट मैचों में भारत बनाम न्यूजीलैंड:-

  • 2000 टी20 कप फाइनल में न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से जीत हासिल की
  • 2019 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने 18 रन से जीत दर्ज की
  • 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीत हासिल की
  • 2023 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत ने 70 रन से जीत दर्ज की
  • 2025 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज की

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Navin Chauhan
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!