क्रिकेट

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final Pitch Report: भारत-न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच की पिच रिपोर्ट और अहमदाबाद के मौसम का हाल

India New Zealand T20 World Cup Final Match Pitch Report In Hindi Today Match: आज (08 मार्च, 2026) को भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium Ahmedabad) में खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन भारत की नजर तीसरा खिताब जीतकर इतिहास रचने पर है। वहीं न्यूजीलैंड पहली बार व्हाइट बॉल फॉर्मेट में विश्व चैंपियन का खिताब हासिल करना चाहेगी। ऐसे में दोनों के बीच फाइनल में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इस मुकाबले में पिच की भूमिका भी अहम भूमिका रहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल?

Image

टी20 विश्व कप 2026 फाइनल, भारत बनाम न्यूजीलैंड, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद पिच रिपोर्ट

India New Zealand T20 World Cup Final Match, IND vs NZ Final Match Pitch Report In Hindi Today Match: आज (8 मार्च, 2026) को भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम(Narendra Modi Stadium Ahmedabad) में खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड की टीम व्हाइट बॉल फॉर्मेट में लगातार दूसरी बार फाइनल में भिड़ंत हो रही है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में कीवी टीम को दुबई में मात देकर खिताब जीता था। ऐसे में टीम इंडिया कीवी टीम के खिलाफ इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेगी। आज तक कोई मेजबान टीम खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है और ना ही कोई टीम लगातार दो बार ट्रॉफी पर कब्जा कर सकी है। सूर्यकुमार यादव की सेना ये कारनामा करने से एक कदम दूर है। वहीं दूसरी बार फाइनल में पहुंची कीवी टीम की नजर पहला खिताब जीतने पर है। पिछले बार कंगारुओं ने साल 2021 में दुबई में उनका ये सपना तोड़ दिया था। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में देखने को मिलेगी। मेजबान टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav ) के हाथों में है वहीं न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) संभाल रहे हैं।

ऐसी रही है दोनों टीमें के बीच टी20 मे भिड़ंत (IND vs NZ Head to Head in T20)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अंतरराष्ट्रीय टी20 में अबतक कुल 30 मैच खेले गए हैं। इसमें से 18 मैच में टीम इंडिया और 11 में न्यूजीलैंड को जीत मिली है। टी20 विश्व कप से ठीक पहले दोनों टीमों के बीच भारत में ही पांच मैच की सीरीज खेली गई थी जिसमें भारतीय टीम ने आतिशी अंदाज में 4-1 से जीत दर्ज की थी। लेकिन विश्व कप में भारतीय टीम वैसा प्रदर्शन नहीं कर सकी बावजूद इसके फाइनल में पहुंचने में सफल रही। दोनों टीमों के बीच भारतीय सरजमीं पर 18 मैच खेले गए हैं जिसमें से 11 में भारत और 7 में न्यूजीलैंड विजयी रही है। टी20 विश्व कप में कहानी बिलकुल अलग है। दोनों के बीच टी20 विश्व कप में अबतक केवल तीन बार भिड़ंत हुई है और तीनों बार बाजी न्यूजीलैंड के हाथ लगी है। टीम इंडिया का कीवी टीम के खिलाफ टी20 विश्व कप में खाता नहीं खुला है। ये आंकड़ा भारतीय प्रशंसकों को डराने वाला है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (IND vs NZ T20 World Cup Second Semi Final Pitch Report Today Match)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला जिस पिच पर खेला जाएगा उसे लाल और काली मिट्टी से मिलकर बनी। इस पिच पर पिछले साल आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला गया था। इस पिच पर खेले गए 8 मैच में से 5 मुकाबले लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं। हालांकि आइपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी पंजाब किंग्स के खिलाफ 190 रन के लक्ष्य का बचाव करने में सफल रही थी। उससे पहले पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रन का स्कोर खड़ा किया था और महज 11 रन से जीत दर्ज करके फाइनल में पहुंचने में सफल हुई थी। इस पिच पर रनों की जमकर बारिश होने की संभावना है। भारतीय टीम को इससे पहले विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 राउंड के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया 188 रन के लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही थी वो पिच काली मिट्टी से बनी थी। काली मिट्टी की पिच पर ही टीम इंडिया को 2023 के वनडे विश्व कप के फाइनल में हार का मुंह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ देखना पड़ा था। ऐसे में इस बार खिताबी जंग काली मिट्टी से बनी पिच पर नहीं खेला जा रहा है जो टीम इंडिया के लिए राहत की बात है। रविवार को सूर्यकुमार यादव और मिचेल सेंटनर में से जो कोई भी टॉस जीतेगा वो पहले गेंदबाजी का फैसला करेगा।

दोनों टीम इस प्रकार हैं (India New Zealand Squad for T20 World Cup)

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian National Cricket team)

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand National Cricket team)

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम सीफर्ट, रचिन रविंद्र, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, कोल मैककॉन्ची, काइल जैमीसन, जैकब डफी, डेवोन कॉनवे, जिमी नीशम, इश सोढ़ी।

आज अहमदाबाद में कैसा रहेगा मौसम (Ahmedabad Weather Today)

रविवार 8 मार्च, 2026 को अहमदाबाद में मौसम काफी गर्म रहेगा। दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शाम सात बजे से भारत न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। उस समय तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। रात होते होते मौसम में उमस भी बढ़ती जाएगी। रात 11 बजे तक यह 27 प्रतिशत हो जाएगी। ऐसे में खिलाड़ियों को मैच के दौरान थोड़ी परेशानी होगी। गर्मी की वजह से ओस पड़ने की संभावना कम है जो लक्ष्य का बचाव कर रही टीम के गेंदबाजों के लिए अच्छे संकेत हैं।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Navin Chauhan
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article