क्रिकेट

IND vs NZ: निर्णायक मुकाबले में चमके शुभमन गिल, जड़ दिया T20I करियर का पहला शतक

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 1, 2023, 08:38 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपने टी20 करियर का पहला शतक जड़ दिया है। उन्होंने 54 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। गिल ने वानखेड़े के मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया था।

Image

शुभमन गिल

Photo : Twitter

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे निर्णायक मुकाबले में आखिरकार शुभमन गिल के बल्ले से रन निकला और उन्होंने टी20 करियर का अपना पहला शतक जड़ दिया। भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, ईशान किशन के रूप में टीम इंडिया को जल्द ही पहला झटका लगा, लेकिन दूसरे छोर पर गिल राहुल त्रिपाठी के साथ मिलकर रन बनाते रहे। गिल ने केवल 54 गेंद पर अपने T20I करियर का पहला शतक जड़ा। उन्होंने अपनी इस पारी में 10 चौके और 5 छक्के जड़े।

टी20 करियर का पहला शतक

वनडे क्रिकेट में शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल का बल्ला क्रिकेट के इस फटाफट फॉर्मेट में खामोश था, लेकिन गिल ने आखिरी मुकाबले में इसकी भी कमी पूरी कर दी और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच का अपना पहला शतक जड़ दिया। अब वह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले 5वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। 3 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ वानखेड़े के मैदान पर T20I डेब्यू करने वाले गिल को पहले शतक के लिए केवल 5 मैच का इंतजार करना पड़ा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ इससे पहले हुए दो मैच में शुभमन कुछ खास नहीं कर पाए थे और उनके स्थान पर पृथ्वी शॉ को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग उठने लगी थी। रांची में खेले गए पहले टी20 मैच में उन्होंने 7, जबकि लखनऊ में खेले गए दूसरे मैच में 11 रन बनाए थे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article