भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में शुभमन गिल ने महफिल लूट ली। उन्होंने इस मैच में 63 गेंद पर 126 रन की विस्फोटक पारी खेली। गिल ने अपनी इस पारी में 12 चौके और 7 छक्के लगाए। यह उनके T20I करियर का पहला शतक है। उन्होंने केवल 54 गेंद पर अपनी सेंचुरी पूरी की।
गिल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड
126 रन की विस्फोटक पारी के साथ ही शुभमन गिल ने विराट कोहली के टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब वह T20I में भारत की तरफ से सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने दुबई में एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रन की नाबाद पारी खेली थी।T20I में सर्वाधिक स्कोर वाले भारतीय बल्लेबाज
शुभमन गिल 126 रन नाबाद, न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद (2023)विराट कोहली, 122 रन नाबाद, अफगानिस्तान के खिलाफ दुबई (2022)
रोहित शर्मा, 118 रन, श्रीलंका के खिलाफ इंदौर (2017)
