क्रिकेट

IND vs JPN T20 Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा भारत और जापान का ऐतिहासिक टी20 मैच? जानिए कब व कहां देखें मुकाबला

India vs Japan T20 Live Streaming: जापान की क्रिकेट टीम एक ऐतिहासिक टी20 मुकाबले में मंगलवार 22 सितंबर को मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम से भिड़ेगी। भारतीय टीम जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 मुकाबले और एशियन गेम्स टूर्नामेंट खेलने के लिए जापान पहुंच भी चुकी है। यहां जानिए इस मैच जुड़े लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग की सारी जानकारी।

Image

भारत बनाम जापान मैच लाइव स्ट्रीमिंग

India vs Japan T20 Live Streaming: भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को एक ऐतिहासिक टी20 मुकाबला खेला जाने वाला है। यह दोनों के बीच पहली बार कोई क्रिकेट मैच होने जा रहा है। इस मैच को सुजुकी कप नाम दिया गया है, जो भारत और जापान के 75 साल के राजनयिक संबंधों का जश्न के तौर पर खेला जाएगा। इस मैच के बाद भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 में अपने गोल्ड मेडल को डिफेंड करने की शुरुआत करेगी। पिछले एशियन गेम्स में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भारत ने गोल्ड जीता था।

जापान क्रिकेट फैंस में काफी उत्साह

एशियन गेम्स से ठीक पहले होने जा रहे इस मैच के लिए जापान में मौजूद क्रिकेट फैंस में काफी उत्साह है। क्योंकि पहली बार जापान की टीम विश्व चैंपियन टीम के खिलाफ मैदान पर उतरने जा रही हैं। बेसबॉल के दीवाने जापान के क्रिकेटर्स को इस मैच के जरिये दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर्स के साथ खेलने का मौका मिलेगा। मैच से पहले जापान क्रिकेट संघ के सीओओ एलेन कर ने कहा, "जापान क्रिकेट की पृष्ठभूमि में कई सालों से बहुत कुछ चल रहा है और अब यह बहुत अच्छा है कि हम समुद्र तल से ऊपर है और हम असल में कुछ और लोगों को दिखाई दे रहे हैं।"

वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

इस मैच को लेकर जापान के कप्तान केंडेल काडोवाकी फ्लेमिंग का कहना है, ’’यह बहुत बड़ा मौका है लेकिन हम जश्न मनाने के लिये ही नहीं खेल रहे हैं बल्कि यह दिखाना चाहते हैं कि जापान की पुरूष टीम क्या कर सकती है।" श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है।

भारत बनाम जापान One-off T20I मैच लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी (India vs Japan One-off T20I Live Streaming)

कब खेला जाएगा भारत बनाम जापान T20I मैच?

भारत बनाम जापान ऐतिहासिक T20I मैच 22 सितंबर, दिन मंगलवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत बनाम जापान T20I मैच?

भारत बनाम जापान T20I मैच सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड, सानो, कांतो, जापान में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम जापान T20I मैच?

भारत बनाम जापान T20I मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा।

कहां देख सकते हैं भारत बनाम जापान T20I मैच का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग?

भारतीय क्रिकेट फैंस भारत बनाम जापान T20I मैच के लाइव प्रसारण का आनंद सोनी स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर उठा सकते हैं। वहीं, सोनी लिव ऐप और वेब साइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग प्रसारित की जाएगी। आप टाइम्स नाउ नवभारत वेबसाइट पर इस मैच के लाइव ब्लॉग का लुत्फ उठा सकते हैं।

भारत और जापान की टीमें

भारतीय टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, ईशान किशन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, विपराज निगम, वैभव सूर्यवंशी।

जापान की टी20 टीम: केंडेल काडोवाकी फ्लेमिंग (कप्तान ), चार्ली हारा हिंजे, बेंजामिन इतो डेविस, एलेस्टर काडोवाकी फ्लेमिंग, कोहेइ कुबोटा, जेक कुसुडा एन, वातारू मियाउची, रियो साकुरानो थॉमस, एलेक्स शिराइ पी, शोमा सुगाया स्लेटर, डेकलान सुजुकी मैकॉम्ब, सुयोषी ताकाडा, इब्राहिम ताकाहाशी, माकोतो तानियामा, लाचलान यामामोतो लेक।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article