LIVE

India vs Japan T20 लाइव स्कोर: भारत-जापान मैच पर बारिश का साया, गीले आउट फील्ड के चलते टॉस में देरी

India Vs Japan T20 Live Cricket Score Today Match, Asia Games 2026, Aaj Ke Match Ka Live Streaming Updates: भारत और जापान के बीच पहली बार कोई क्रिकेट मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें आज सुजुकी टी20 सीरीज के एकमात्र मैच में आमने-सामने होंगी। यहां पढ़ें मैच के लाइव अपटेड्स।

Umesh KumarUpdated Sep 22, 2026, 09:11 IST
Follow on Google News
India vs Japan T20 लाइव स्कोर: भारत-जापान मैच पर बारिश का साया, गीले आउट फील्ड के चलते टॉस में देरी

India vs Japan T20 लाइव स्कोर: भारत-जापान मैच पर बारिश का साया, गीले आउट फील्ड के चलते टॉस में देरी

IND vs Japan T20 Live Score: जापान क्रिकेट टीम ऐतिहासिक टी20 मुकाबले में आज मौजूदा चैम्पियन भारत का सामना करेगी। इस मैच की घोषणा हाल ही में की गई और यह भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में खेला जाएगा। भारत मौजूदा टी20 विश्व चैम्पियन है और जापान 41वीं रैंकिंग पर है। लिहाजा यह बेमेल सा ही मुकाबला है, जिसे आइची नागोया में एशियाई खेलों के बीच आयोजित किया गया है।

इस ऐतिहासिक मैच पर दुजुआन चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन अगर एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती है तो भी तय मैच उस देश में असर डालेगा, जहां क्रिकेट हाशिये से निकलकर बेसबॉल की तरह मुख्यधारा में शामिल होने की कोशिश कर रहा है। क्योंकि भारत के साथ खेलने से जापान के खिलाड़ियों को अनुभव मिलेगा।

यहां पढे़ं IND vs Japan T20 मैच के लाइव अपडेट्स-

SEPT 22, 2026 09:10 IST

India vs Japan T20 लाइव स्कोर: बीसीसीआई ने दी टॉस में देरी की जानकारी

India vs Japan T20 लाइव स्कोर:
SEPT 22, 2026 09:08 IST

India vs Japan T20 लाइव स्कोर: गीले आउट फील्ड के चलते टॉस में देरी

JPN v IND T20I के लिए टॉस गीली आउटफील्ड के कारण देरी से होगा। इंस्पेक्शन लोकल टाइम के अनुसार दोपहर 1:15 बजे (IST के अनुसार सुबह 9:45 बजे) होगा। BCCI की तरफ से X पर पोस्ट किया गया।
SEPT 22, 2026 08:32 IST

India vs Japan T20 लाइव स्कोर: फैंस के लिए खुशखबरी, सानो में आसान साफ

SEPT 22, 2026 08:01 IST

India vs Japan T20 लाइव स्कोर: मैच के लिए फैंस उत्साहित, पर बारिश बनी रोड़ा

SEPT 22, 2026 08:11 IST

India vs Japan T20 लाइव स्कोर: सानो में हुई है तगड़ी बारिश

SEPT 22, 2026 07:46 IST

India vs Japan T20 लाइव स्कोर: भारत को मिलेगा तैयारी का मौका

भारत के लिए यह मैच एशियन गेम्स से पहले एक जरूरी वार्म-अप है, जहां टीम हांग्जो 2022 में जीते गए मेंस के क्रिकेट गोल्ड मेडल का बचाव करेगी। इस बीच, जापान को मौजूदा T20 वर्ल्ड कप चैंपियन और दुनिया की टॉप रैंक वाली T20I टीम के खिलाफ खुद को परखने का मौका मिलेगा।
SEPT 22, 2026 07:45 IST

India vs Japan T20 लाइव स्कोर: पहली बार भिड़ेंगी दोनों टीमें

आज होने वाला यह मैच मेंस के इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और जापान के बीच पहली मुलाकात होगी। यह सुजुकी कप और दोनों देशों के बीच डिप्लोमैटिक रिश्तों के 75 साल पूरे होने के जश्न के हिस्से के तौर पर खेला जा रहा है। यह मैच एशियन गेम्स में मेंस के क्रिकेट मुकाबले की तैयारी के तौर पर भी खेला जाएगा।
SEPT 22, 2026 07:44 IST

India vs Japan T20 लाइव स्कोर: मैच पर चक्रवात का साया

जापान के खिलाफ भारत के ऐतिहासिक T20I मैच पर मौसम का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि टाइफून दुजुआन पूर्वी जापान में भारी बारिश और तेज हवाएं ला सकता है। भारत का ट्रेनिंग सेशन पहले ही कैंसिल हो चुका है। मैच के समय बारिश का अनुमान है, जिससे सानो में मैच के समय देरी या रुकावट आ सकती है।
SEPT 22, 2026 07:43 IST

India vs Japan T20 लाइव स्कोर: लाइव ब्लॉग में स्वागत है

भारत और जापान के बीच एकमात्र टी20 मैच के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। थोड़ी देर में इस मैच लाइव प्रसारण शुरू होगा। इस लाइव ब्लॉग में मैच के पल-पल की अपडेट आपको यहां मिलेगी।