IND vs IRE Highlights: आयरलैंड को रौंदकर टीम इंडिया ने की विश्व कप अभियान की विजयी शुरुआत
IND vs IRE Highlights: आयरलैंड को रौंदकर टीम इंडिया ने की विश्व कप अभियान की विजयी शुरुआत
पहली पारी में आयरलैंड
- पॉल स्टर्लिंग कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया और महज 2 रन बनाकर आउट हो गए। उनको अर्शदीप सिंह ने आउट कर पवेलियन भेजा।
- एंड्रयू बालबर्नी भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने 10 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 5 रन बनाए। उनको भी अर्शदीप सिंह आउटकर पवेलियन भेजा।
- लोर्कन टकर भी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 13 गेंदों पर 2 चौके की मदद से 10 रन बनाए। उनको हार्दिक पंड्या ने बोल्ड किया।
- हैरी टेक्टर ने अपनी टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन 16 गेंदों पर सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। उनको जसप्रीत बुमराह ने आउट किया।
- कर्टिस कैंपर ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। उन्होंने 8 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 12 रन बनाए। उनको हार्दिक पंड्या ने आउट किया।
- जॉर्ज डॉकरेल भी कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 5 गेंदों पर 3 रन बनाए। उनको मोहम्मद सिराज ने आउट किया।
- मार्क अडायर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने दो गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हो गए। उनको हार्दिक पंड्या ने आउट किया।
- बैरी मैक्कार्थी भी टीम के लिए कुछ नहीं कर पाए। उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले आउट हो गए। उनको अक्षर पटेल ने कैच एंड बोल्ड किया।
- जोशुआ लिटिल ने 13 गेंदों का सामना किया और दो चौके की मदद से 14 रन बनाए। इसके बाद वे जसप्रीत बुमराह की गेंद को नहीं पढ़ पाए और आउट हो गए।
जवाब में टीम इंडिया
- टी20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग करने उतरे विराट कोहली बड़ी पारी नहीं खेल। उन्होंने 5 गेंदों का सामना किया और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। उनको मार्क अडायर ने आउट किया।
- रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली। 36 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करने वाले रोहित शर्मा ने 37 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 52 रन बनाए। इसके बाद वे रिटायर्ड हर्ट हो गए।
- सूर्यकुमार यादव बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 4 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। उनको बेन व्हाइट ने आउटकर पवेलियन भेजा।
- रिषभ पंत का बल्ला एक बार फिर जमकर गरजा। उन्होंने 26 गेंदों का सामना किया और 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 36 रन की नाबाद पारी खेली।
- आईपीएल स्टार शिवम दुबे ने दो गेंदों का सामना किया, लेकिन वे खाता नहीं खोल पाए। हालांकि, वे अंत तक नाबाद रहे।
IND और IRE हेड टू हेड
टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच 2009 से अभी तक कुल 7 मैच खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया का पलड़ा काफी मजबूत नजर आ रहा है। आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को सभी मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं, आयरलैंड को अभी भी पहली जीत का इंतजार है। भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में हाईएस्ट स्कोर 225 रन है।
क्या है मैदान का हाल?
न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया और आयरलैंड का मुकाबला होगा। मुकाबले से पहले स्टेडियम के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि मैदान का क्या है हाल। टीम इंडिया और आयरलैंड मुकाबले से पहले इस मैदान पर सिर्फ एक मुकाबला खेला गया है, जिसमें श्रीलंका का सामना दक्षिण अफ्रीका से हुआ था। यह मुकाबला लोस्कोरिंग रहा था। पहले खेलते हुए श्रीलंका की टीम 77 रन पर ऑलआउट हो गई थी। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 16.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट।
टीम इंडिया का स्क्वॉड ( India Squads)
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
आयरलैंड का स्क्वॉड (Ireland Squads)
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।
