क्रिकेट

IND vs IRE 2nd T20 Pitch Report, Weather: जानिए भारत-आयरलैंड के दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का पूरा हाल

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 20, 2023, 12:36 PM IST

IND vs IRE 2nd T20 Pitch Report The Village Malahide and Dublin Weather Forecast Today Match: भारत और आयरलैंड के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 20 अगस्त को खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। भारतीय टीम जीतती है तो सीरीज पर कब्जा, जबकि आयरलैंड जीतती है तो सीरीज 1-1 से बराबर हो जाएगा। आइए जानते हैं कि दूसरे टी20 की पिच रिपोर्ट कैसी है और कैसा है डबलिन के मौसम का हाल।

Image

भारत बनाम आयरलैंड पिच रिपोर्ट।

Photo : Times Now Digital

IND vs IRE (India vs Ireland) 2nd T20 Pitch Report, Malahide Dublin Weather Forecast Today: भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा रोमांचक टी20 मुकाबला 20 अगस्त को खेला जाएगा। इस सीरीज में टीम इंडिया ने आईपीएल स्टार खिलाड़ियों को उतारा है। आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में इन खिलाड़ियों को खेलने का मौका नहीं मिला। अब दूसरे मुकाबले में आईपीएल स्टार खिलाड़ियों पर सबकी नजर रहेगी। चोट के कारण लंबे समय बाद खेल के मैदान से दूर रहे जसप्रीत बुमराह ने अच्छी वापसी की है। उन्होंने धातक गेंदबाजी के साथ अच्छी कप्तानी भी की। अब उनकी नजर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी। भारतीय टीम ने तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में जीत हासिल कर 1-0 से बढ़त बना ली है।

भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए टी20 मैचों की बात करें तो दोनों टीमों अभी तक सिर्फ 5 बार आमने-सामने हो चुकी है। इन 5 मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 2009 में खेला गया था।

भारत-आयरलैंड दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट कैसी होगी? (IND vs IRE 2nd T20 Pitch Report)

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला डबलिन के मालाहाइड क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इससे पहले भी दोनों टीमें इस मैदान पर पांच मैच खेल चुकी हैं। टीम इंडिया मालाहाइड क्रिकेट ग्राउंड पर कभी नहीं हारी है। इस मैदान पर भारत ने तीन बार पहले खेलने उतरी है, जबकि दो बार बाद में खेलने उतरी है। मालाहाइड क्रिकेट ग्राउंड पर टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 225 रन है। आयरलैंड के खिलाफ जब भी टीम इंडिया पहले खेलने उतरी है तो 200 प्लस रन का स्कोर खड़ा किया है और जीत भी हासिल की है।

आज कैसा होगा डबलिन का मौसम? (Dublin Weather Forecast Today)

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला डबलिन में खेला जाएगा। अब बात करते हैं यहां के मौसम की। सीरीज के पहले मुकाबले में बारिश के कारण टीम इंडिया पूरा मैच नहीं खेल पाई। हालांकि, रविवार को ज्यादा बारिश होने की संभावना नहीं है। क्रिकेट प्रेमी मैच का पूरा आनंद ले सकते हैं। डबलिन में सुबह 25 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है, जबकि शाम की बात करें तो वहां सिफ 4 प्रतिशत बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान की बात करें तो मौसम ठंडा रहने वाला है। आज यहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने का अनुमान है। यह मैच भारतीय समय अनुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा, जबकि आयरलैंड समय के मुताबिक में यह मैच दोपहर में शुरू खेला जाएगा।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article