IND vs ENG Toss Live: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच आज (23 जुलाई 2025) से खेला जा रहा है। इस मैच का आयोजन मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में किया जा रहा है। सीरीज़ में 1-2 से पिछड़ रही भारतीय टीम के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है। दिलचस्प बात यह है कि मेहमान टीम ने टेस्ट क्रिकेट में इस मैदान पर अभी तक जीत हासिल नहीं की है, जिससे इस मुकाबले का ऐतिहासिक महत्व और बढ़ जाता है। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) के पास होगी वहीं इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के पास होगी। इस मैच को जीतना भारत के लिए बेहद जरूरी है वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम भी जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरने वाली है। इस मैच में टॉस की खास भूमिका होने वाली है आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 139 टेस्ट मैच हो चुके हैं जिसमें इंग्लैंड ने 53 बार टीम इंडिया को हराने में सफलता हासिल की है। वहीं टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 36 टेस्ट मैचों में कामयाबी मिली है। वहीं भारत और इंग्लैंड के बीच 50 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं। भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2025 का आयोजन इंग्लैंड की जमीन पर हो रहा है ऐसे में यहां इन दोनों टीमों के बीच हुए टेस्ट मैचों के आंकड़े कैसे रहे हैं ये भी जान लेते हैं। भारत-इंग्लैंड के बीच इंग्लैंड की जमीन पर अब तक 70 टेस्ट मैच हुए हैं जिसमें इंग्लैंड हावी नजर आई है। इंग्लैंड ने अपनी जमीन पर टीम इंडिया को 38 टेस्ट मैचों में शिकस्त दी है। जबकि, भारतीय टेस्ट टीम अब तक इंग्लैंड की जमीन पर 10 टेस्ट मैच जीत चुकी है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (IND vs ENG Playing XI)
इंग्लैंड की प्लेइंग 11
ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स और जोफ्रा आर्चर।
भारत की 11:
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत(विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट में टॉस कब होगा? (India vs England 4th Test Toss Timing)
भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट मैच की शुरुआत 3:30 बजे से होगी। इसका टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे होगा।
भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट में टॉस कहां होगा? (India vs England 4th Test Toss Venue)
भारत बनाम इंग्लैंड चौथे मैच का आयोजन ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में किया जाएगा।
भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट मैच में टॉस किसने जीता ? (India vs England 4th Test toss winner today)
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
