IND vs ENG Dream11 Prediction: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन बर्मिंघम में खेला जाएगा जहां टीम इंडिया आजतक कोई मुकाबला जीत नहीं पाई है। सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही भारतीय टीम ने यहां 8 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 7 में उसे जीत मिली है और केवल मुकाबला वह ड्रॉ करने में कामयाब रही है। जहां एक तरफ गिल के सामने ऐसे आंकड़े को पलटने की चुनौती होगी तो वहीं जसप्रीत बुमराह के बिना परफेक्ट प्लेइंग इलेवन चुन पाना भी गिल और गंभीर के लिए आसान नहीं होगा। अगर बुमराह नहीं खेलते हैं तो आकाशदीप को मौका मिल सकता है वहीं कुलदीम यादव या वाशिंगटन सुंदर में से किसी एक को जगह मिल सकती है। नीतीश कुमार रेड्डी को शार्दुल की जगह शामिल किया जा सकता है।
भारत के इन खिलाड़ियों पर होगी नजर (Watch Out Player India)-
भारतीय टीम की बात करें तो पहले टेस्ट में बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की थी। कप्तान शुभमन गिल से लेकर ओपनर जायसवाल और केएल राहुल ने भी शतक लगाए थे, लेकिन ऋषभ पंत ने बैक टू बैक सेंचुरी लगाकर बता दिया था कि वह यहां सीखने नहीं सिखाने आए हैं। गेंदबाजी की बात करें तो प्रसिद्ध कृ्ष्णा पर खास नजर होगी जो बुमराह की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभालेंगे।
इंग्लैंड की इन खिलाड़ियों पर नजर (Watch Out Player England)
दूसरी तरफ इंग्लैंड की बात करें तो ब्राडन कार्स पर खास नजर होगी जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में टीम इंडिया को परेशान कर सकते हैं। इसके अलावा क्रिस वोक्स को भी ध्यान से खेलना होगा। इन दोनों के अलावा हैरी ब्रूक, जो रूट और बेन डकेट से भारतीय गेंदबाजों को सावधान रहने की जरुरत है और अगर टीम इंडिया को 58 साल का इंतजार खत्म करना है तो उसे इनके प्रति विशेष रणनीति के साथ उतरना होगा।
भारत और इंग्लैंड की ड्रीम इलेवन टीम- (IND vs ENG Dream 11 Team)
विकेटकीपर- ऋषभ पंत, जैमी स्मिथ
बैटर- शुभमन गिल, केएल राहुल, बेन डकेट और जो रूट
ऑलराउंडर- ब्रायडन कार्स, नीतीश कुमार रेड्डी
गेंदबाज- मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर और क्रिस वोक्स
कप्तान- ऋषभ पंत
उप-कप्तान- ब्रायडन कार्स
भारत और इंग्लैंड की ड्रीम इलेवन टीम- (IND vs ENG Dream 11 Team-2)
विकेटकीपर- ऋषभ पंत
बैटर- बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल
ऑलराउंडर- रविंद्र जडेजा और ब्रायडन कार्स
गेंदबाज- मोहम्मद सिराज, क्रिस वोक्स, शोएब बशीर
कप्तान- बेन डकेट
उप-कप्तान- हैरी ब्रूक
भारत और इंग्लैंड की ड्रीम इलेवन टीम- (IND vs ENG Dream 11 Team-3)
विकेटकीपर- ऋषभ पंत
बैटर- जैक क्राउली, जो रूट, केएल राहुल, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल
ऑलराउंडर- रवींद्र जडेजा
गेंदबाज- जोश टंग, शोएब बशीर, आकाशदीप और वाशिंगटन सुंदर
कप्तान- जो रूट
उप-कप्तान- केएल राहुल
भारत और इंग्लैंड की टीम-
इंग्लैंड : जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर।
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा।
