Ben Duckett Century: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के ओपनिंग बल्लेबाज बेन डकेट ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया है। उन्होंने केवल 88 गेंदों पर ये सेंचुरी पूरी की है। डकेट ने राजकोट में पारी की शुरुआत से ही भारत के खिलाफ बेजबॉल स्टाइल से बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया और चौकों की झड़ी लगातर अपना भारतीय सरजमीं पर पहला शतक पूरा किया। ये किसी भी अंग्रेजी बल्लेबाज द्वारा भारतीय सरजमीं पर सबसे तेज शतक है। ये भारतीय सरजमीं पर विदेशी बल्लेबाज द्वारा दूसरे सबसे तेज शतक है। इस लिस्ट में नंबर 1 पर एडम गिलक्रिस्ट हैं जिन्होंने केवल 84 गेदों पर ही सेंचुरी जड़ दी थी।
बेन डकेट ने अपनी इस शानदार पारी में अभी तक 18 चौके और एक छक्का जड़ा है। डकेट ने सबसे ज्यादा प्रहार रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ किया है। उन्होंने दिग्गज स्पिनर के खिलाफ खूब रिवर्स स्वीप मारी है और चौकों से रन बटोरे हैं। डकेट ने पहले जैक क्रॉली के साथ 89 रनों की साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने ये रन केवल 13 ओवर में ही बना लिए थे। बाद में अश्विन ने क्रॉली को आउट कर दिया। हालांकि इसके बाद भी डकेट नहीं रूके और पोप के साथ फिलहाल उनकी साझेदारी जारी है।
