
IND Vs ENG 3rd T20 Highlights: इंग्लैंड ने रोका टीम इंडिया का विजयी रथ, 426 दिन बाद घर पर मिली हार
IND Vs ENG 3rd T20 Highlights: वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी और हार्दिक पंड्या की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया को तीसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 26 रन से हार का सामना करना पड़ा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम को 426 दिन बाद घर में हार मिली है। वहीं, भारत की यह पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में पहली हार है। लगातार दो हार के बाद दइंग्लैंड ने वापसी की और पांच टी20 मैचों की सीरीज में अपना जीत का खाता खोला। सीरीज के शुरुआती दो मैचें में टीम इंडिया को जीत मिली थी। अब सीरीज का चौथा मुकाबला 31 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा। वहीं, राजकोट में टीम इंडिया की यह छह मुकाबलों में दूसरी हार है। हालांकि, इस मैदान पर भारत और इंग्लैंड की टीम पहली बार टी20 मुकाबला खेला गया।
राजकोट में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। टीम ने मेजबान टीम भारत को 172 रन का लक्ष्य दिया। बेन डकेट ने अर्धशतकीय पारी खेली। भारत के वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन बना पाई। हार्दिक पंड्या ने 35 गेंदों पर सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। वे अर्धशतक से चूक गए। इंग्लैंड के जेमी ओवरटन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।
इंग्लैंड की पारी
- भारत के खिलाफ इंग्लैंड को दूसरे ही ओवर में पहला झटका लगा। फिल सॉल्ट सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। उनको हार्दिक पंड्या ने आउट किया।
- जोस बटलर एक बार फिर कप्तानी पारी खेलने से नाकाम रहे। उन्होंने 22 गेंदों का सामना किया और एक चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाकर आउट हो गए। उनको वरुण चक्रवर्ती ने अपना शिकार बनाया।
- बेन डकेट ने टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 182.14 की स्ट्राइक रेट से 28 गेंदों पर 7 चौके और दो छक्के की मदद से 51 रन बनाए। उनको हार्दिक पंड्या ने अभिषेक शर्मा के हाथों कैच आउट कराया।
- हैरी ब्रूक का बल्ला एक बार फिर नहीं चला। उन्होंने 10 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। उनको रवि बिश्नोई ने आउट किया।
- जेमी स्मिथ का भी बल्ला नहीं चला। उन्होंने 4 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। उनको वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया।
- जेमी ओवरटन वरुण चक्रवर्ती की गेंद को नहीं पढ़ पाए। वे बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए। उनको वरुण ने चलता किया।
- ब्रायडन कारसे भी वरुण चक्रवर्ती की गेंद को नहीं समझ पाए। उन्होंने 4 गेंदों पर सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। उनको वरुण ने तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट कराया।
- जोफ्रा आर्चर भी खाता खोलने में नाकाम रहे। उन्होंने दो गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले वापस लौट गए। उनको वरुण चक्रवर्ती ने आउटकर पवेलियन भेजा।
- लियाम लिविंगस्टोन ने अच्छी बल्लेबाजी की। हालांकि, वे अपने अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 24 गेंदों पर एक चौके और 5 छक्के की मदद से 43 रन बनाकर आउट हो गए। उनको हार्दिक पंड्या ने आउट किया।
- आदिल राशीद और मार्क वुड नाबाद रहे। आदिल ने 9 गेंदों पर एक चौके की मदद से 10 रन बनाए, जबकि मार्क वुड ने 10 गेंदों पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत की पारी
- इंग्लैंड के खिलाफ संजू सैमसन का बल्ला एक बार फिर नहीं चला। उन्होंने 6 गेंदों पर सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने जोफ्रा आर्चर ने आउट किया।
- अभिषेक शर्मा भी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 14 गेंदों पर 5 चौके की मदद से 24 रन बनाए। उनको ब्रायडन कारसे ने आउट किया।
- सूर्यकुमार यादव एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 7 गेंदों पर एक चौके और इतने ही छक्के की मदद से 14 रन बनाकर आउट हो गए। उनको मार्क वुड ने अपना शिकार बनाया।
- तिलक वर्मा ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिकने दिया। तिलक ने 14 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाकर आउट हो गए। उनको आदिल राशीद ने आउट किया।
- वॉशिंगटन सुंदर टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 15 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनको जेमी ओवरटन ने आउट किया।
- अक्षर पटेल ने 16 गेंदों का सामना किया और दो चौके की मदद से टीम के लिए 15 रन जोड़े। उनको जोफ्रा आर्चन ने अपना शिकार बनाया।
- हार्दिक पंड्या ने सोच-समझकर बल्लेबाजी की। उन्होंने 35 गेंदों पर 1 चौके और दो छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। उनको जेमी ओवरटन ने आउट किया।
- लंबे समय बाद टीम में वापसी करने वाले मोहम्मद शमी कुछ खास कमान नहीं दिखा पाए। उन्होंने 4 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 7 रन बनाकर आउट हो गए। उनको जेमी ओवरटन ने आउट किया।
- रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती नाबाद रहे। बिश्नोई ने 3 गेंदों पर 4 रन और वरुण ने 2 गेंदों पर एक रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत की प्लेइंग इलेवन (IND Plyaing11 Today Match)
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ध्रुव जुरेल, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन (ENG Plyaing11 Today Match)
फिलिप साल्ट, बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ (डब्ल्यू), जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।
भारत का स्क्वॉड (IND Vs ENG 3rd T20 Match Today, Indian Team Squad)
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती , रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर।
इंग्लैंड का स्क्वॉड (IND Vs ENG 3rd T20 Match Today, England Team Squad)
जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, मार्क वुड।